सलमान बट की खरी-खरी, कहा BCCI इस मुद्दे को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी
सलमान बट के मुताबिक BCCI ने सही फैसला गलत तरीके से लिया।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2021 12:46 अपराह्न

विराट कोहली को BCCI ने 8 दिसंबर को टीम इंडिया के वनडे कप्तान पद से हटा दिया है और रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी देने के बाद उन्हें वनडे टीम का कप्तान भी बना दिया गया। पिछले महीने रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपनी राय व्यक्त की।
सलमान बट का मानना है कि बीसीसीआई इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से संभाल सकता था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली भारत के लिए उनके सबसे मूलयवान खिलाड़ियों में से एक हैं। सलमान ने ये सभी बातें अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर की है।
सलमान बट ने विराट और BCCI को लेकर कही कुछ महत्वपूर्ण बातें
बट ने कहा कि, “बीसीसीआई नहीं चाहता था कि कोहली (टी-20 वर्ल्ड कप से पहले) पद छोड़ें। लेकिन सफेद गेंद के फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग कप्तानों का होना अधिक मायने नहीं रखता है। इस स्थिति में कोई पीड़ित पक्ष नहीं होता को बेहतर होता।”
उन्होंने आगे कहा कि, “बोर्ड के इस घोषणा के बाद खबरें आई थी कि कोहली को पद छोड़ने के लिए दो दिन का समय दिया गया था और इससे पता चलता कि उनके पास कितना अधिकार है। आपको यह देखना होगा कि उन्होंने अपने देश के लिए क्या किया है। इसे और सम्मानजनक तरीके से करना चाहिए था। आपके पास एक तरफ आपका क्रिकेट बोर्ड है, और दूसरी तरफ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।”
बोर्ड द्वारा इस मामले से निपटने के तरीके के खिलाफ होने के बावजूद, बट ने BCCI के इस फैसले को सही ठहराया। उन्होंने अंत में यह कहा कि, “वैसे भी, जो कुछ भी हुआ, अंत में वह सही हुआ क्योंकि आपके पास सफेद गेंद के विभिन्न प्रारूपों के लिए दो कप्तान नहीं होने चाहिए। यह बात को समझाने के लिए पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का उदाहरण दिया।”