बढ़ती फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर सलमान बट ने ICC से की ये गुजारिश  - क्रिकट्रैकर हिंदी

बढ़ती फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर सलमान बट ने ICC से की ये गुजारिश 

Salman Butt (Photo Source: Twitter)
Salman Butt (Photo Source: Twitter)

पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत में फ्रेंचाइजी क्रिकेट की भरमार हो गई है। बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर लगभग हर देश अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट को चलाने के चक्कर में लगे हुए हैं। हाल में ही अमेरिका में भी मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन का आयोजन होने जा रहा है।

तो वहीं विश्व क्रिकेट में लगातार बढ़ रही फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग्स को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सलमान बट ने अपने विचार सभी के सामने रखे हैं। बट कहना है कि आईसीसी को हर किसी को फ्रेंचाइजी लीग नहीं देना चाहिए।

सलमान बट का फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान

बता दें कि आईसीसी और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा- जिन देशों की अपनी एक भी टीम नहीं है और वे विदेशी खिलाड़ियों से भरी लीग करवाने के लिए मजबूर हैं।

बट ने आगे कहा- उनके खिलाड़ी टाॅप क्रिकेट खेलने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि वे जरूरी मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं। विदेशी खिलाड़ियों की सीमा निर्धारित करने के बजाए आईसीसी को हर किसी देश को लीग नहीं देने के बारे में सोचना चाहिए।

बट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- एक साल में फ्रेंचाइजी लीग की एक निश्चित संख्या होनी चाहिए। साथ ही उन्हें ये भी तय करना चाहिए कि कौनसे खिलाड़ी कौनसी लीग में खेलेंगे। सभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट की स्थिति एक जैसी नहीं हो सकती। हरेक लीग हरेक खिलाड़ी के लिए नहीं होनी चाहिए।

दूसरी ओर आपको क्रिकेट के सबसे बड़े निकाय आईसीसी के बारे में जानकारी दें तो वह जल्द ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए दो नए नियम अगले महीने पेश करने वाला है। तो वहीं इसमें से एक नियम के बारे में आपको जानकारी दें तो वो ये है कि एक लीग की टीम में सिर्फ चार ही विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। लेकिन दूसरा नियम कौनसा है वो आईसीसी द्वारा दी जानकारी के बाद ही सामने आ पाएगा?

close whatsapp