ENG vs AFG: ये क्या Sam Curran तो कैमरामैन को कहने लगे 'जल्दी यहां से हटो' वायरल हुई वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AFG: ये क्या Sam Curran तो कैमरामैन को कहने लगे ‘जल्दी यहां से हटो’ वायरल हुई वीडियो 

अफगानिस्तान की पारी के 10वें में ओवर में घटी ये घटना

Sam Curran (Image Credit- Twitter)
Sam Curran (Image Credit- Twitter)

CWC 2023, ENG vs AFG: इंग्लैंड और अफगानिस्तान के जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां मैच आज 15 अक्टूबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है और अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

दूसरी ओर, इस मैच में इंग्लिश टीम के ऑलराउंडर सैम करन की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह मैदान पर काम कर रहे कैमरामैन को धक्का देते हुए नजर आते हैं। बता दें कि यह घटना अफगान पारी के 10वें ओवर के दौरान देखने को मिली, जब सैम करन डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग करने के लिए खड़े थे।

देखें ये वायरल वीडियो

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच-13

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हशमतुल्लाह शाहीदी 12 और इकरम अलीखिल 13 रन बनाकर मौजूद हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए अभी तक आदिल रशीद को 2 और लियम लिविस्टोन 1 विकेट मिला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड और रीस टॉपली।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमुतल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक।

ये भी पढ़ें- मात्र 14 गेंदों पर अफगानिस्तान ने गंवाए अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट, हशमतुल्लाह शहीदी की एक गलती की वजह से रहमानुल्लाह गुरबाज को वापस लौटना पड़ा पवेलियन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?