IPL 2025: संदीप शर्मा ने बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज की कर ली बराबरी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: संदीप शर्मा ने बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज की कर ली बराबरी 

आइए आपको संदीप के इस रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं

Sandeep Sharma (Image Credit- Twitter X)
Sandeep Sharma (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, DC vs RR: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 32वां मैच आज 16 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहा है, जहां राजस्थान ने टाॅस जीतकर होम टीम को दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान विरोधी टीम के गेंदबाज संदीप शर्मा ने एक शर्मनाम रिकाॅर्ड बना डाला है। बता दें कि दिल्ली की पारी का 20वां ओवर करने आए, संदीप ने 6 गेंद के एक ओवर में कुल 11 गेंदें फेंकी, जिसमें चार वाइड और एक गेंद नो बाॅल शामिल थी।

इसके साथ अब संदीप आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा फेंकने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। संदीप ने इस मामले में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की बराबरी कर ली है, जिन्होंने एक ओवर में 11 गेंद फेंकी थी।

आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

11 गेंद – संदीप शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2025

11 गेंद – शार्दुल ठाकुर बनाम केकेआर, 2025

11 गेंद – मोहम्मद सिराज बनाम मुंबई इंडियंस, 2023

11 गेंद – तुषार देशपांडे बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2023

दिल्ली ने राजस्थान के सामने जीत के लिए रखा 189 रनों का लक्ष्य

खैर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 188 रन बनाए हैं। टीम के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 49 रनों की पारी खेली, तो केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 34* रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 34* और आशुतोष शर्मा 15* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं, राजस्थान राॅयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को 2 और महीष तीक्षणा व वानिंदू हसरंगा को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली से मिले 189 रनों के लक्ष्य को राजस्थान हासिल कर पाती है या नहीं?

close whatsapp