धोनी जिस संदीप शर्मा के ओवर में जीत हासिल नहीं कर पाए, वो संदीप रहे थे ऑक्शन में अनसोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी जिस संदीप शर्मा के ओवर में जीत हासिल नहीं कर पाए, वो संदीप रहे थे ऑक्शन में अनसोल्ड

IPL 2023 के ऑक्शन में संदीप शर्मा रहे थे अनसोल्ड।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL में राजस्थान टीम का विजय रथ जारी है और टीम ने चेन्नई को कल मात दी, वहीं टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) का बहुत बड़ा हाथ रहा। संदीप मैच का आखिरी ओवर डाल रहे थे और मुकाबले में संदीप ने धोनी को आखिरी गेंद पर कोई बड़ा शॉट नहीं मारने दिए, जिसके बाद राजस्थान की टीम जीत गई।

संदीप शर्मा आखिरी ओवर में थे काफी ज्यादा दबाव में

राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में चेन्नई की तरफ से धोनी और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान संदीप शर्मा ने लगातार 2 वाइड गेंदें डाली और बाद में 2 लगातार छक्के भी उन्हें पड़े। लेकिन फिर आखिरी गेंद पर उन्हें खेल पलट दिया और संजू की टीम ने जीत अपने नाम कर ली।

चोटिल खिलाड़ी ने करवा दी थी संदीप शर्मा की IPL 2023 में एंट्री

*IPL 2023 के ऑक्शन में संदीप शर्मा रहे थे अनसोल्ड।
*वहीं अनसोल्ड रहने के बाद काफी निराश थे संदीप।
*फिर RR के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण हुए लीग से बाहर।
*RR टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप शर्मा को किया शामिल।

मैच के बाद संदीप शर्मा का इंटरव्यू लेते हुए युजी चहल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

धोनी को ये क्या होगा गया?

वहीं कल के मैच में माही ने एक बार फिर से गजब के छ्क्के मारे, लेकिन मैच के बाद CSK टीम ने एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो माही लंगड़ाते हुए चल रहे थे। बाद में खबर ये आई की धोनी को घुटने में काफी ज्यादा तकलीफ हो रही है, अब देखना होगा की उनकी फिटनेस कैसे रहती है आगे।

CSK ने माही का ये वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp