संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह की ये क्यूट तस्वीर आपने देखी क्या?
पिछले साल मार्च में जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने की थी शादी।
अद्यतन - जून 28, 2022 4:30 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन उनके साथ इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर हैं। स्टार गेंदबाज 1 जुलाई से बर्मिंघम में मेजबान टीम के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इसी बीच संजना ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुमराह के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की वो तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और यह फैंस को काफी पसंद भी आ रही है।
यहां देखिए संजना गणेशन का वो पोस्ट
बुमराह इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के पूरा होने के बाद ब्रेक पर थे। बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली गई पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए आराम दिया गया था। तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।
भारत के पास इस सीरीज में फिलहाल 2-1 की बढ़त है और टीम के पास यह सीरीज जीतकर इंग्लैंड में इतिहास रचने का शानदार मौका है। इस टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें तीन टी-20 और इतने ही एकदिवसीय मैचों में आमने-सामने। सीरीज के पहले चार टेस्ट मैच पिछले साल खेले गए थे। हालांकि, भारतीय खेमे में COVID-19 के प्रकोप के कारण फाइनल मैच को वापस स्थगित करना पड़ा।
इस टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं जसप्रीत बुमराह
भारत को पांचवें टेस्ट में अपने कप्तान रोहित शर्मा के बिना मैदान में उतरना पड़ सकता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शनिवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद पांचवां टेस्ट मैच में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। अगर रोहित उस टेस्ट मैच से बाहर होते हैं तो ऐसे में रोहित शर्मा को उनक जगह कप्तानी करने का मौका मिल सकता है।