जसप्रीत बुमराह के 30वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर साझा की भारतीय तेज गेंदबाज की कुछ अनदेखी तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के 30वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर साझा की भारतीय तेज गेंदबाज की कुछ अनदेखी तस्वीरें

इस जोड़ी की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी जब इंडियन प्रीमियर लीग 2013-14 सीजन में संजना ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया था।

Jasprit Bumrah With His Wife (Pic Source-Twitter)
Jasprit Bumrah With His Wife (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज यानी 6 दिसंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने जसप्रीत बुमराह के जन्मदिन पर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

यही नहीं सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और प्रसिद्ध टीवी प्रेजेंटर Sanjana Ganesan ने भारतीय तेज गेंदबाज की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की। शायद ही कोई ऐसा होगा जिन्होंने जसप्रीत बुमराह की यह तस्वीर कहीं भी कभी भी देखी होगी।

बता दें, इस जोड़ी की लव स्टोरी तब शुरू हुई थी जब इंडियन प्रीमियर लीग 2013-14 सीजन में संजना ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद इन दोनों के बीच में गहरी दोस्ती हुई और फिर प्यार शुरू हो गया। जसप्रीत बुमराह और संजना 15 मार्च 2021 को हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। यह शादी भी काफी शानदार थी। इस जोड़ी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

यह रही जसप्रीत बुमराह की कुछ अनदेखी तस्वीर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को फाइनल में जगह दिलाई थी। हालांकि, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 11 मुकाबलों में 20 विकेट झटके थे। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चौथे पायदान पर थे। अब इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी संस्करण में जसप्रीत बुमराह और भी अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 संस्करण में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में माना जाता है और जब से उन्होंने अपने चोट से ठीक होने के बाद वापसी की है तब से वो और भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे है। अब देखना यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में जसप्रीत बुमराह कैसी गेंदबाजी करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?