IPL खेलने को लेकर काफी खुश हैं जसप्रीत बुमराह, वाइफ ने भी किया रिएक्ट
इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
अद्यतन - नवम्बर 28, 2022 2:04 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जिसका कारण है उनको लगी चोट और इस चोट के कारण ही वो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 नहीं खेल पाए। लेकिन अब वो धीरे-धीरे वापसी की राह पर लौट रहे हैं, जिसका सबूत वो अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर दे रहे हैं वीडियो और तस्वीरों के जरिए।
जसप्रीत बुमराह हुए थे काफी ज्यादा ट्रोल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वो बाहर हो गए। जिसके बाद फैन्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था और सोशल मीडिया पर ताना मारते हुए लिखा था कि बुमराह बस IPL ही खेलते हैं।
जसप्रीत बुमराह की खुशी देख रहे हो IPL को लेकर!
*इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
*कुछ दिनों पहले फिटनेस से जुड़ा पोस्ट किया था शेयर, वहीं अब एक तस्वीर की साझा।
*अपनी इस नई तस्वीर में बुमराह हंस रहे हैं, कैप्शन लिखा- अच्छे दिन आगे आने वाले हैं।
*साथ ही इस तस्वीर पर बुमराह की वाइफ ने भी किया कमेंट और बनाया दिल वाला इमोजी।
इस तस्वीर को किया है जसप्रीत बुमराह ने पोस्ट
लगातार अपनी फिटनेस सुधार रहा है खिलाड़ी
शोएब अख्तर इस गेंदबाज को लेकर उठा चुके हैं सवाल
इससे पहले भी बुमराह गंभीर रूप से चोटिल हुए थे, जिसके बाद वो काफी समय क्रिकेट से दूर रहे थे। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सवाल खड़े किए थे और कहा था कि बुमराह का एक्शन उनके लिए काफी ज्यादा परेशानी खड़ी कर रहा है।