संजय बांगड़ ने वर्ल्ड कप के लिए किया भारतीय टीम का ऐलान, इस स्टार तेज गेंदबाज को किया टीम से बाहर
वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप में हिस्सा लेगी भारतीय टीम।
अद्यतन - अगस्त 25, 2023 3:33 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए आगामी वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। बांगर ने वर्ल्ड कप के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी है।
2023 वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। मेगा इवेंट से पहले, भारतीय टीम एशिया कप में भी हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसी बीच बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि, वर्ल्ड कप की टीम काफी हद तक एशिया कप के लिए चुनी गई टीम के समान होगी।
संजय बांगर ने प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को किया नजरअंदाज
स्टार स्पोर्ट्स पर एक वीडियो में पूर्व कोच और क्रिकेटर संजय बांगड़ ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी। उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के लिए उनका कॉम्बिनेशन पांच स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, दो विकेटकीपर-बल्लेबाज, दो स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर, एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, एक स्पेशलिस्ट स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ होगा।
उन्होंने टीम चयन का विस्तार करते हुए बताया कि, “मेरे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव होंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए इशान किशन, केएल राहुल हैं। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडरों के लिए, मैं दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों को प्राथमिकता दूंगा – अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा।”
बांगर ने आगे कहा कि, एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या होंगे, जबकि स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव होंगे। मेरे टीम में चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह होंगे। उन्होंने इस वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को जगह नहीं दी थी।
विश्व कप 2023 के लिए संजय बांगड़ की 15 सदस्यीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह