पूर्व भारतीय कोच ने इशान किशन को भविष्य का मजबूत स्तम्भ माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व भारतीय कोच ने इशान किशन को भविष्य का मजबूत स्तम्भ माना

इशान किशन ने 9 जून को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 48 गेंदों में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

Ishan Kishan (Image Source: BCCI Twitter)
Ishan Kishan (Image Source: BCCI Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर का मानना है कि आने वाले समय में इशान किशन टी-20 फॉर्मेट में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हो सकते हैं। इशान किशन ने 9 जून को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 48 गेंदों में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 211 रन जड़े थे। हालांकि, टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में असफल रही थी लेकिन इशान किशन की पारी ने सभी लोगों को काफी प्रभावित किया है।

ईशान किशन ने अपने पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में से दो में अर्धशतक जड़ा है।

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान किशन की पारी की सराहना की और कहा कि, “ये काफी सकारात्मक बात है कि इशान टी-20 में इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैसे की टी-20 फॉर्मेट काफी तेजी से बदल रहा है आपको हमेशा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का कॉन्बिनेशन अपनी टीम में चाहिए होता है। अगर आपके पास दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो बात अलग है लेकिन शिखर धवन की अनुपस्थिति में भारत को एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की बेहद जरूरत है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “इशान किशन के ऊपर अभी काफी मेहनत करनी होगी। पहले भी उनको कई मुकबलों में आजमाया जा चुका है। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी क्योंकि उनको वर्ल्ड कप में तनाव भरे मुकाबलों में खिलाया गया था। लेकिन किशन का प्रदर्शन सीरीज में काफी अच्छा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। वो अपने खेल को अच्छी तरह से पढ़ रहे हैं और आने वाले समय में वो भारतीय टीम के मजबूत टॉप ऑर्डर के बाएं हाथ के बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।”

किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक से की थी। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने पिछले तीन टी-20 मुकाबलों में से दो में 89 और 76 रन की पारी खेली थी।

गौतम गंभीर ने भी इशान किशन की पारी की तारीफ की

जब गौतम गंभीर से इशान किशन की पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “वो हमेशा से ही काफी आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं। वो काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं शायद इसीलिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें इतने ऊंचे दाम पर ऑक्शन में खरीदा था। इस प्रदर्शन को देखकर लगता है कि आपने 14 लगातार टी-20 मुकाबले छोटे ग्राउंड पर और अच्छी पिच पर खेले थे जहां पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी।”

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, “सबसे अच्छी बात इशान किशन की पारी कि ये लगी कि जब उन्होंने एक ओवर में 20 रन जड़ दिए थे तब उन्होंने एक रन लेकर अगले ओवर में मारने का नहीं सोचा बल्कि उसी 20 रन वाले ओवर को 26 रन बनाने का सोचा। टी-20 क्रिकेट में ऐसी ही बल्लेबाजी करनी चाहिए बिल्कुल अपने बारे में ना सोच कर टीम के बारे में सोचना।”

close whatsapp