टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत बनाम आयरलैंड मैच से पहले संजय मांजरेकर ने न्यूयॉर्क पिच को लेकर आईसीसी से की बड़ी अपील - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत बनाम आयरलैंड मैच से पहले संजय मांजरेकर ने न्यूयॉर्क पिच को लेकर आईसीसी से की बड़ी अपील

भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को इसी स्टेडियम पर मैच खेला जाना है।

Nassau County Stadium (Image Credit- Twitter X)
Nassau County Stadium (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium की ड्रॉप-इन पिच को ज्यादा से ज्यादा रोल करने की जरूरत है। इससे पिच और भी बेहतर होगी और आउटफील्ड भी थोड़ी सी तेज होगी।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 3 जून को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच इसी मैदान पर शानदार मैच खेला गया था। इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से अपने नाम किया। यह मैच लो-स्कोरिंग था और बल्लेबाजों को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 77 रन बनाए थे और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को भी 78 रनों के लक्ष्य को चेज करने में 16.2 ओवर लगे थे।

ESPNक्रिकइंफो से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘मुझे यहां थोड़ी परेशानी हो रही है क्योंकि आईसीसी यहां पिच कैसे बदलेगी? ऐसा नहीं है कि यह पूरी तरह से तैयार नहीं है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड और अच्छी टी20 पिच को बनाने में उन्हें और भी मेहनत करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि उन्हें इस पिच को ज्यादा से ज्यादा रोल करना होगा।

आउटफील्ड यहां काफी खराब है। दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच में हमने यह देखा था। बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई थी। मुझे लगता है कि पिच थोड़ी सी बेहतर हो सकती है लेकिन समस्या यही है कि आउटफील्ड बहुत ही ज्यादा धीमी है। आईसीसी को यहां काम करने की जरूरत है।’

भारत बनाम आयरलैंड मैच भी इसी वेन्यू पर खेला जाएगा

बता दें, भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को इसी स्टेडियम पर मैच खेला जाना है। यह मैच जबरदस्त होने वाला है और भारतीय टीम इसको जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

हालांकि उनको भी यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद है लेकिन बल्लेबाजों को अगर रन बनाने हैं तो उन्हें धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?