संजय मांजरेकर ने अब कायरन पोलार्ड से ले लिया बहुत बड़ा पंगा!
पोलार्ड को बल्ले के साथ-साथ ज्यादा गेंदबाजी भी करनी चाहिए- संजय।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2022 11:42 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर अपने विवादित बयानों के काफी ज्यादा मशहूर हैं, मांजरेकर बयान देते वक्त खिलाड़ी का करियर नहीं देखते। वो बस बयान दे देते हैं, बयान भी ऐसा कि आपको सुनकर एक बार के लिए गुस्सा आ जाए। लेकिन संजय मांजरेकर की ये खुद की राय है, इसमें कोई कुछ भी नहीं कर सकता। इस कड़ी में मांजरेकर ने अब कायरन पोलार्ड को लेकर अपना मुंह खोला है, जहां उन्होंने पोलार्ड के मुंबई टीम में होने को लेकर सवाल किया है।
संजय मांजरेकर को अब कायरन पोलार्ड का IPL खेलना भी नहीं पसंद!
संजय मांजरेकर ने अपने बयानों में किसी भी खिलाड़ी को नहीं छोड़ा, संजय अपनी बातों से रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के साथ बहुत बड़ा पंगा ले चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी संजय ने विवादित बयान दिया था, इससे पहले उनकी कुछ समय के लिए कमेंट्री से भी छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन संजय मांजरेकर ने अपनी आदत को नहीं बदला है, जहां अब उन्होंने आईपीएल में लगातार हार रही मुंबई टीम के प्रमुख खिलाड़ी कायरन पोलार्ड को लेकर बात की है।
*पोलार्ड को बल्ले के साथ-साथ ज्यादा गेंदबाजी भी करनी चाहिए- संजय।
*संजय मांजरेकर बोले- पोलार्ड को कम से कम 3 ओवर डालने चाहिए।
*मांजरेकर के मुताबिक मुंबई को पोलार्ड की गेंदबाजी काफी जरूरत है।
*पोलार्ड की जगह को लेकर मुंबई को सोचना चाहिए अब- संजय।
कायरन पोलार्ड ने लिया है बड़ा फैसला
वहीं दूसरी ओर मुंबई टीम के इस पुराने ऑलराउंडर ने एक बड़ा फैसला लिया है, जहां पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। कल रात इस फैसले की जानकारी पोलार्ड ने अपने फैन्स के साथ साझा की, इसके लिए उन्होंने एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने अपने सफर का वीडियो दिखाया और एक लंबा संदेश भी लिखा।