IPL Sanju Samson

IPL 2024: बतौर कप्तान कैसे हैं Sanju Samson के रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? सब जानिए यहां

बतौर कप्तान IPL में संजू सैमसन के आकड़े बहुत अच्छे नहीं है

Sanju Samson
Sanju Samson

IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुर कर दी हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों ने पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान रॉयल ऐसी टीम है जिसने सिर्फ एक बार (2008 में) खिताब जीता है।

राजस्थान रॉयल आगामी सीजन में अपना पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगा। संजू सैमसन टीम की अगुवाई करेंगे। उन्हें 2021 में टीम का कप्तान बनाया गया था। सैमसन की कप्तानी में ही RR ने आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी। मगर वह खिताब नहीं जीत सका था, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने उसे 7 विकेट से मात दी।

बतौर कप्तान IPL में Sanju Samson के आंकड़े

संजू सैमसन ने अब तक कुल 45 मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। जिसमें से 22 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 23 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 48.88 का रहा है। इसका मतलब है कि टीम सैमसन की कप्तानी में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हालांकि, इस सीजन फ्रेंचाइजी को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल के प्रदर्शन की बात करें तो बेहद निराशाजनक रहा था। टीम ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से 7 में जीत और 7 में हार मिली। वह पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रहा और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था। बहरहाल, टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

IPL 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर कैडमोर, रियान पराग, रोवमन पॉवेल, कुनाल सिंह राठौर, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, एडम जम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, आबिद मुश्ताक

 

close whatsapp