टीम इंडिया में ना चुने जाने का गुस्सा, अब कुछ ऐसे निकाल रहे हैं Sanju Samson - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में ना चुने जाने का गुस्सा, अब कुछ ऐसे निकाल रहे हैं Sanju Samson

संजू ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के वनडे प्रारूप से धीरे-धीरे विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson का पत्ता कटता ही जा रहा है, एक के बाद एक सीरीज और मेगा टूर्नामेंट से इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। जिसके बाद धीरे-धीरे संजू का सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा फूट रहा है, जिसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है।

अब शायद ना हो Sanju Samson की वनडे टीम में वापसी

लगातार वनडे क्रिकेट से Sanju Samson को बाहर कर बोर्ड कुछ ना कुछ संदेश देने की कोशिश में लगा है, साथ ही टीम के पास पंत के अलावा कई सारे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। पहले एशिया कप, फिर वर्ल्ड कप और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में संजू टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है और अब उनकी वनडे टीम में वापसी होती नजर नहीं आ रही है।

गुस्से में Sanju Samson ने हाथ में बंदूक उठा ही ली अब

*संजू ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।
*जहां इस वीडियो में संजू शूटिंग करते हुआ आ रहे हैं नजर।
*इन दिनों ये खिलाड़ी अलग-अलग खेल के मजे लेता आ रहा है नजर।
*आने वाले घरेलू सत्र में खेलते हुए दिखेंगे अब संजू सैमसन।

Sanju Samson की इंस्टा स्टोरी से ली गई तस्वीर

सोशल मीडिया पर हाल ही में किया पोस्ट हुआ था वायरल

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, जहां इस सीरीज के लिए संजू का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था। उसके बाद संजू का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हुआ था, इस पोस्ट में संजू ने अपनी एक बल्लेबाजी तस्वीर पोस्ट की थी और एक तंज भरा कैप्शन लिखा था। जिसके बाद ये पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हुआ था, ऐसा बहुत कम होता है जब ये खिलाड़ी इस तरह का कोई पोस्ट शेयर करे। अब देखना अहम होगा की क्या वनडे के बाद टी20 टीम से भी संजू का पत्ता कट जाएगा या टी20 में उनकी जगह बनी रहेगी।

ये था संजू का वो वायरल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?