“सैमसन को भारत का अगला टी-20 कप्तान….”-भज्जी का ये बयान हार्दिक को नहीं आएगा पसंद
MI के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकला शानदार शतक।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2024 10:33 पूर्वाह्न

IPL 2024 के समाप्त होने के ठीक बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए इस महीने के अंत तक टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है, ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस टूर्नामेंट के लिए किन 15 प्लेयर्स को टीम में जगह मिलेगी। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उन दो प्लेयर्स के नाम बताए हैं जिसे इस टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा जरूर होना चाहिए।
दरअसल कल (22 अप्रैल) IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को देखकर हरभजन सिंह ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा, वहीं सैमसन ने अपनी विकेट कीपिंग, बल्लेबाजी और कप्तानी से हर किसी को प्रभावित किया। भज्जी ने तो यहां तक कह दिया कि, सैमसन को रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के अगले कप्तान के लिए तैयार किया जाना चाहिए।
संजू सैमसन को लेकर हरभजन सिंह ने कह दी बड़ी बात
RR vs MI मैच के बाद हरभजन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यशस्वी जयसवाल की पारी इस बात का प्रमाण है कि फॉर्म टेंपरेरी है और क्लास परमानेंट और कीपर बल्लेबाज के बारे में कोई बहस नहीं होनी चाहिए। संजू सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में आना चाहिए और उन्हें रोहित के बाद भारत के अगले टी-20 कप्तान के रूप में भी तैयार किया जाना चाहिए। कोई शक???”
Yashasvi Jaiswal’s knock is a proof of class is permanent . Form is temporary @ybj_19 and there shouldn’t be any debate about Keepar batsman . @IamSanjuSamson should walks in to the Indian team for T20 worldcup and also groomed as a next T20 captain for india after rohit . koi…
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 22, 2024
आपको बता दें कि, संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2024 का सफर अभी तक शानदार रहा है। उनकी टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने से बस एक कदम दूर है, वहीं बल्ले से वह निरंतर रन बना रहे हैं। आरआर आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर हैं। वहीं सैमसन आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में भी शुमार हैं जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के भी नाम हैं।