T20 World Cup जीतने वाली त्रिमूर्ति नई चुनौती के लिए है तैयार, Team India के साथ शुरू किया अभ्यास
10 जुलाई को खेला जाएगा Team India और Zimbabwe के बीच तीसरा टी20 मैच।
अद्यतन - जुलाई 9, 2024 5:16 अपराह्न

इस वक्त शुभमन गिल की कप्तानी वाली Team India टी20 सीरीज खेल रही है Zimbabwe के खिलाफ, जहां इस सीरीज में कुल 5 मैच हैं और दो मैच अभी तक हो चुके हैं। पहला मैच मेजबान टीम ने जीता था, तो दूसरा मैच मेहमान टीम ने अपने नाम किया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे तीन प्रमुख खिलाड़ी भी Zimbabwe पहुंच गए हैं और टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है।
Team India के तीन खिलाड़ियों ने नहीं खेला वर्ल्ड कप में एक भी मैच
Zimbabwe खिलाफ बाकी तीन टी20 मैच के लिए Team India के साथ 3 प्रमुख खिलाड़ी जुड़ गए हैं, इस लिस्ट में शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का नाम शामिल है। ये तीनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, दुबे ने तो टीम इंडिया से हर एक मैच खेला था। लेकिन संजू और यशस्वी के अलावा चहल को इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और ये खिलाड़ी सिर्फ बैंच पर बैठे हुए नजर आए थे। लेकिन उसके बाद भी तीनों को किसी तरह का दुख नहीं था और तीनों खिताब जीतने का जमकर जश्न मनाया था।
Zimbabwe दौरे पर गई Team India हुई और भी मजबूत
*10 जुलाई को खेला जाएगा Team India और Zimbabwe के बीच तीसरा टी20 मैच।
*उससे पहले तीन प्रमुख खिलाड़ी जुड़े टीम के साथ, वर्ल्ड कप टीम का थे तीनों हिस्सा।
*शिवम दुबे, यशस्वी और संजू ने टीम के साथ नेट्स में शुरू किया कड़ा अभ्यास।
*इन तीनों के अभ्यास का वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर हुआ शेयर।
Team India के सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो
Zimbabwe को करीब से देखा भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने
तीसरे टी20 मैच के लिए ये हो सकती है संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, आवेश खान, तुषार देशपांडे।
जिम्बाब्वे
तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानीॉ, तेंडाई चटारा।