IND vs ENG: 'भागना मत पहले' जाने 200 के करीब जायसवाल को सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट मैच में ऐसा क्यों कहा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: ‘भागना मत पहले’ जाने 200 के करीब जायसवाल को सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट मैच में ऐसा क्यों कहा?

राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से शिकस्त दी थी।

India vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें दोहरे शतक के करीब यशस्वी जायसवाल को सरफराज खान जोखिम भरे सिंगल रने के लिए चेताते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इम मैच में जायसवाल ने 214* रनों की बेहतरीन पारी खेल, कई सारे अपने रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किए थे। हालांकि, जब जायसवाल 199 रनों के करीब थे, तो नाॅन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सरफराज खान उन्हें जोखिम भरे सिंगल लेने से बचने के लिए चेताते हुए कहते हैं ‘भागना मत पहले’।

देखें सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो

https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1759444118676328730?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1759444118676328730%7Ctwgr%5E7723b920d32da8c4c347d28a15ea5aebc0d1f8c8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fbhagna-maat-pehele-sarfaraz-khan-cautions-yashasvi-jaiswal-from-taking-risky-singles-while-nearing-double-century%2F

साथ ही बता दें कि इस मैच में सरफराज खान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक (62, 68*) लगाए। हालांकि, पहली पारी में वह रविंद्र जडेजा की एक गलत काॅल की वजह से रनआउट हो गए थे, नहीं तो वे भी डेब्यू मैच में में शतक लगा सकते थे।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने मुकाबले में 434 रनों से जीत हासिल की है, जो उसके द्वारा टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीतों में से एक है। मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 445 रन बनाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड पहली पारी में 319 रन ही बना पाई और 126 रनों से पिछड़ गई। तो वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 430 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 557 रनों का पहाड़ जैसा मजूबत टारगेट रखा।

लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड दूसरी पारी में मात्र 122 रनों पर ही सिमट गई और मैच को 434 रनों के अंतर से गंवा दिया। बता दें कि यह रनों के हिसाब से इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार थी।

close whatsapp