टीम इंडिया में एंट्री लेते ही, Sarfaraz Khan ने कप्तान रोहित शर्मा से कर ली पक्की दोस्ती
पहली बार टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया Sarfaraz Khan ने।
अद्यतन - Feb 1, 2024 2:42 pm

आखिरकार Sarfaraz Khan की सालों की मेहनत रंग ला रही है, जहां ये बल्लेबाज टीम इंडिया में एंट्री ले चुका है। सरफराज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो कल सुबह ही पता चलेगा। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान ये खिलाड़ी पूरी तरह एक्टिव और उत्साह से लबरेज नजर आया टीम के साथ Vizag में। पहले टेस्ट के दौरान केएल राहुल और जडेजा को चोट लग गई थी, जिसके बाद दोनों दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। ऐसे में फिर टीम में सरफराज खान की एंट्री हुई और उनके साथ सौरभ कुमार के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी टीम के साथ जुड़ गए।
इस समय Sarfaraz Khan के भाई का भी बल्ला बोल रहा है
एक तरफ Sarfaraz Khan की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है, तो दूसरी ओर उनके भाई Musheer Khan का भी बल्ला बोल रहा है। इस समय मुशीर टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, जहां टूर्नामेंट में पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया और फिर कीवी टीम के खिलाफ शतक ठोक दिया। इसी के साथ ही मुशीर टूर्नामेंट में अब तक 4 मैचों में कुल 325 रन बना चुके हैं और 2 शतक के साथ-साथ 1 अर्धशतक भी लगाया है इस बल्लेबाज ने और हर तरफ इस बल्लेबाज की बात हो रही है।
Sarfaraz Khan अपने सपने को सच होता हुआ देख रहे हैं
*पहली बार टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया Sarfaraz ने।
*इस दौरान बल्लेबाज में नजर आया एक अलग तरह का उत्साह।
*साथ ही अभ्यास के बाद बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी भी की थी शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में रोहित से बात कर रहे थे सरफराज खान।
टीम इंडिया के अभ्यास के दौरान Sarfaraz Khan की तस्वीरें

बल्लेबाज के पिता का भी वीडियो आया था सामने
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।