Sarfaraz Khan के साथ किस्मत ने किया ‘खेल’, 2 खिलाड़ियों की चोट ने करवा दी टीम इंडिया में एंट्री
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से चोट के कारण केएल-जडेजा हुए बाहर।
अद्यतन - Jan 29, 2024 5:34 pm

जब भी बल्लेबाज Sarfaraz Khan की बात होती थी, तो हर कोई उनको टीम इंडिया में मौका मिलने की बात बोलता था। वहीं अब इस खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर आ रही है, जो इस खिलाड़ी के परिवार के साथ-साथ फैन्स को भी खुश कर देगी और साथ ही सरफराज की मेहनत रंग ला चुकी है।
हाल में Sarfaraz Khan को मिला था अवॉर्ड
कुछ दिनों पहले BCCI का अवॉर्ड शो नमन का आयोजन हुआ था, इस दौरान Sarfaraz Khan को भी उनके प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड मिला था। जहां सरफराज ने साल 2021-22 में रणजी ट्रॉफी में में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उसी के लिए उन्हें माधवराव सिंधिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और ये अवॉर्ड उनके पिता लेने पहुंचे थे। जिसके बाद बल्लेबाज इंस्टा स्टोरी पर काफी भावुक हो गया था।
लो भाई! आ गए Sarfaraz Khan सीधे टीम इंडिया में
*इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से चोट के कारण केएल-जडेजा हुए बाहर।
*ऐसे में Sarfaraz Khan की हुई टीम इंडिया में एंट्री, फैन्स हुए काफी खुश।
*सरफराज के अलावा टीम में सौरभ कुमार और सुंदर को भी किया शामिल।
*लेकिन फैन्स सबसे ज्यादा खुश सरफराज खान के चयन को लेकर हैं।
Sarfaraz Khan और उनके भाई ने एक ही दिन किया था शानदार प्रदर्शन
SKY ने लगाई बल्लेबाजी को लेकर इंस्टा स्टोरी
![]()
कई बार अपने चयन को लेकर बोल चुका है ये खिलाड़ी
घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले सरफराज खान कई बार टीम इंडिया में अपने चयन को लेकर बयान दे चुके हैं, अपने बयानों में कई बार उन्होंने उदासी दिखाई थी और कई बार कहा था कि उनका काम रन बनाना है बस। वहीं हाल ही में हुए IPL मिनी ऑक्शन में इस बल्लेबाज को किसी ने नहीं खरीदा था और इस साल वो IPL खेलते नजर नहीं आएंगे आपको। इससे पहले वो दिल्ली टीम का हिस्सा थे लेकिन वहां वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।