पिता के लिए इमोशनल हुए बल्लेबाज सरफराज खान, सोशल मीडिया के जरिए जताया प्यार
सरफराज खान की सफलता के पीछे है उनके पिता का बड़ा हाथ।
अद्यतन - Aug 15, 2023 2:51 pm

कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाते हैं, लेकिन टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते। बल्लेबाज सरफराज खान का नाम भी उस लिस्ट में आता है, जिनके नाम घरेलू मुकाबलों में कई सारे रिकॉर्ड हैं, लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाजों को भारतीय टीम की जर्सी नहीं मिल पा रही है।
एक समय विराट के फेवरेट थे सरफराज खान
सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ IPL में भी अपना लोहा मनवाया है, एक समय खान RCB टीम का हिस्सा थे और उस समय उनकी बल्लेबाजी से टीम ने कई मैच जीते थे। साथ ही विराट भी सरफराज को काफी ज्यादा ही पसंद करते थे, लेकिन फिटनेस के चलते ये खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है और हर बार निराशा ही हाथ लग रही है।
सरफराज खान के लिए उनके पिता ही सब कुछ हैं
*सरफराज खान की सफलता के पीछे है उनके पिता का बड़ा हाथ।
*घर में भी नेट्स बनाकर सरफराज को अभ्यास करवाते हैं उनके पिता।
*इंस्टा स्टोरी पर पिता के संघर्ष से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी बल्लेबाज ने।
*साथ ही इस तस्वीर पर पिता को लेकर लिखा था एक इमोशनल संदेश।
इंस्टा पर पिता को लेकर स्टोरी शेयर की सरफराज खान ने
![]()
हाल ही में हुई है इस खिलाड़ी की शादी
लगातार टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने अपने जीवन की नई पारी शुरू की है, जहां कुछ दिनों पहले ही इस खिलाड़ी ने शादी की है। मुंबई के रहने वाले सरफराज की शादी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुए थे। वहीं अब खुद ये बल्लेबाज भी शादी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है, जिसे फैन्स काफी ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं। अगर बात क्रिकेट की करें तो सरफराज अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी तैयारी वो शुरू कर चुके हैं।