सरफराज खान ने नहीं मानी अभी भी हार, खास जगह पहुंचकर शुरू किया काफी अलग अभ्यास
इंंस्टाग्राम पर लगातार स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं सरफराज खान।
अद्यतन - Jun 29, 2023 1:15 pm

जब से वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तभी से युवा बल्लेबाज सरफराज खान सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां इस बार भी सरफराज को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिली है, जिसके बाद से इस खिलाड़ी सहित काफी लोग निराश और गुस्सा हैं। दूसरी ओर सरफराज खान का पूरा फोकस अपने खेल पर है, जिसकी झलक उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिली है।
सरफराज खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी
दूसरी ओर सरफराज खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज को लेकर एक BCCI अधिकारी ने खुलासा करते हुए कहा था की इस खिलाड़ी को फिटनेस पर काम करने की बहुत जरूरत है। साथ ही इस अधिकारी ने ये भी बताया था की सरफराज ने सेलेक्टर की तरफ उंगली दिखाकर जश्न मनाया था, जो किसी को भी पसंद नहीं आया था।
इंस्टा स्टोरी के जरिए क्या साबित कर रहे हैं सरफराज खान?
*इंंस्टाग्राम पर लगातार स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं सरफराज खान।
*इन दिनों NCA में अभ्यास कर रहे हैं युवा बल्लेबाज सरफराज।
*अभ्यास का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है सरफराज ने।
*चयन ना होने के बाद से लगातार ऐसी स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं वो।
सरफराज खान लगातार जुटे हैं अभ्यास में

कुछ बड़े नाम गायब है इस बार टीम से
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से कुछ बड़े नाम गायब हैं, जहां शमी को आराम दिया गया है। तो उमेश यादव चोटिल बताए जा रहे हैं, वहीं पुजारा का इस बार टीम से पत्ता काट दिया गया है और रहाणे को फिर से उप कप्तान बना दिया गया है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (टेस्ट सीरीज)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।