एशेज 2023 से पहले स्टीव वॉ ने की स्कॉट बोलैंड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
स्टीव वॉ ने एशेज 2023 से पहले बोलैंड को टेस्ट क्रिकेट का शानदार गेंदबाज बताया है।
अद्यतन - Jun 13, 2023 5:09 pm

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ ने कहा है कि स्कॉट बोलैंड आगामी एशेज 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आपको बता दें, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की 2023 एशेज सीरीज 16 जून से 31 जुलाई तक खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने हाल ही में भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में मात देकर मेस जीता था, और अब वे अपना फॉर्म एशेज 2023 में जारी रखना चाहेंगे, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपनी पिछली हार का बदला घरेलू सरजमीं पर लेना चाहेगी।
स्कॉट बोलैंड की गेंदबाजी के कायल हैं स्टीव वॉ
आपको बता दें, स्कॉट बोलैंड ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, तब से विक्टोरिया के तेज गेंदबाज ने अब तक 14.57 के औसत और 2.31 की इकॉनमी रेट 33 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बोलैंड का औसत तीसरा सबसे बेस्ट है, जबकि उनका इकॉनमी रेट पिछले चार वर्षों में सभी तेज गेंदबाजों में दूसरा सबसे बेस्ट है।
इस बीच, बोलैंड की ऊंचाई अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से कम है, जो उन्हें गेंद को एक अच्छी लंबाई से आगे बढ़ने और सीमिंग विकेटों पर स्टंप पर हिट करने में मदद करती है, जो इंग्लैंड में 2023 एशेज सीरीज के दौरान उन्हें मदद कर सकती है। वॉ ने एशेज 2023 से पहले बोलैंड को टेस्ट क्रिकेट का शानदार गेंदबाज बताया है।
स्टीव वॉ ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के हवाले से कहा: “स्कॉट बोलैंड एक दमदार टेस्ट मैच गेंदबाज हैं। वह आगामी एशेज सीरीज में हमारे गेंदबाजी अटैक में सबसे सफल गेंदबाज साबित हो सकता है। मुझे उसका गेंदबाजी करने का तरीका बहुत ज्यादा पसंद है। वह लगातार बल्लेबाज को निशाना बनाता है और पिच को सचमुच जोर से हिट करता है।”
पहले दो एशेज 2023 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड-
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ , स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।