10 साल बाद दक्षिण अफ्रीका की धरती पर वापसी करेंगे स्कॉट बोलैंड, टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
बोलैंड का पिछला दक्षिण अफ्रीका दौरा अक्टूबर 2016 में हुआ था, जहां ऑस्ट्रेलिया के अनुभवहीन बॉलिंग अटैक को वनडे सीरीज में 5-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
अद्यतन - सितम्बर 24, 2026 3:21 अपराह्न

दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के एक दशक बाद, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ‘रेनबो नेशन’ (दक्षिण अफ्रीका) लौटने के लिए तैयार हैं। 37 साल के इस तेज गेंदबाज को अक्टूबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 खिलाड़ियों वाली टीम में शामिल किया गया है।
बोलैंड का पिछला दक्षिण अफ्रीका दौरा अक्टूबर 2016 में हुआ था, जहां ऑस्ट्रेलिया के अनुभवहीन बॉलिंग अटैक को वनडे सीरीज में 5-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरे के साथ ही उनके 14 मैचों के वनडे करियर का अंत हो गया था; इसके बाद वे पांच साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे और फिर 2021 की एशेज सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की।
मुझे पता है कि मैदान पर हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था – बोलैंड
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 के दौरे के बारे में बात करते हुए बोलैंड ने कहा, “सच कहूं तो, मुझे पता है कि मैदान पर हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हमारी बॉलिंग लाइन-अप में बहुत कम अनुभव वाले खिलाड़ी थे। लेकिन इसके अलावा, मुझे कुछ भी याद नहीं है। मुझे याद नहीं कि हम कहां थे। हो सकता है कि मैंने उस याद को भुला दिया हो क्योंकि वह अनुभव अच्छा नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि दस साल पहले का समय बहुत लंबा होता है।”
दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले अपनी मैच की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए, बोलैंड ने जबरदस्त बॉलिंग सेशन में हिस्सा लिया और न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ विक्टोरिया के लिए घरेलू 50-ओवर के मैच में खेले 18 महीनों में इस कॉम्पीटीशन में यह उनका पहला मैच था।
आने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत कबेखा (18-22 अक्टूबर) और जोहानसबर्ग (27-31 अक्टूबर) में होने वाले मैचों से होगी। उम्मीद है कि पिचें सीजन की शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करेंगी, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के साथ चार तेज गेंदबाजों को खिलाने पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – ‘पूरा देश चाहता है दोनों ट्रॉफी उठाएं’ – रोहित-विराट के 2027 WC खेलने पर रिंकू सिंह का बड़ा बयान, फैंस का जीता दिल