शादी के निमंत्रण कार्ड के लीक होते ही ग्लेन मैक्सवेल की बढ़ी परेशानियां, बढ़ानी पड़ सकती हैं सुरक्षा व्यवस्था

ग्लेंन मैक्सवेल ने स्वीकार किया तमिल भाषा में छपा शादी का निमंत्रण कार्ड ऑनलाइन लीक होने से अब उनका ‘बिग डे’ तनावपूर्ण होने वाला है।

Advertisement

Glenn Maxwell with his to be wife Vini Raman (Image Souce: Instagram/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपनी भारतीय मूल की प्रेमिका विनी रमन के साथ 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

हालांकि, मैक्सवेल अपनी शादी का कार्यक्रम गोपनीय रूप से या यूं कहे मीडिया में बिना किसी बवाल के  करना चाहते थे, लेकिन जब से उनकी शादी का तमिल निमंत्रण कार्ड इंटरनेट पर लीक हुआ हैं, उनकी शादी की योजनाएं गुप्त नहीं रही। अब हर कोई ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की इस हाई प्रोफाइल शादी के बारे में जान चूका हैं, जिसने क्रिकेटर की चिंताओं को बढ़ा दिया हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की शादी को लेकर बढ़ी परेशानियां

खबरों के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल को उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम के एक पूर्व साथी ने बताया कि उनका तमिल भाषा में छपा शादी का निमंत्रण कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है। बता दें, मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का निमंत्रण कार्ड भारतीय अभिनेता कस्तूरी शंकर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसको ऑनलाइन वायरल होने में बिलकुल भी समय नहीं लगा।

जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कथित तौर पर सप्ताह भर चलने वाले उनके विवाह समारोह में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि, भारत में उनकी लोकप्रियता देखते हुए, तमिल निमंत्रण कार्ड के लीक हो जाने के बाद बहुत सारे बिन बुलाए मेहमान शादी में सिरकत कर सकते हैं।

Glenn Maxwell and Vini Raman (Image Souce: Instagram)

ऑलराउंडर ने बताया ट्विटर पर उनकी शादी के निमंत्रण कार्ड के फैलने के बाद उन्हें मेलबर्न में आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ सकती हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने यह भी स्वीकार किया हैं कि अब उनका ‘बिग डे’ थोड़ा अधिक तनावपूर्ण होने वाला है, क्योंकि अब बहुत सारे लोग मेलबर्न में होनी वाली उनकी शादी का समय और स्थान दोनों जानते हैं, और वे वहां पहुंच सकते है।

ग्लेन मैक्सवेल को IPL टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी ने कार्ड के लीक होने की मिली खबर

Cricket.com.au के साथ एक साक्षात्कार में ग्लेन मैक्सवेल ने कहा उनकी शादी का तमिल निमंत्रण कार्ड लीक होना बिलकुल भी सही नहीं था। अब उन्हें शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ानी होगी। उन्हें एक पूर्व IPL टीम के साथी ने एक तस्वीर भेजी थी। उन्हें कई लोगों द्वारा निमंत्रण कार्ड भेजा गया था।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ने कहा वह अपनी शादी का एक निजी कार्यक्रम चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से, भारत में सारे रिश्तेदार उत्साहित हो गए और उन्होंने कार्ड को कुछ दोस्तों को दिखाने का फैसला किया। जिसके बाद निमंत्रण कार्ड सारे ट्विटर और इंटरनेट पर वायरल हो गया। मैक्सवेल ने कहा बहुत सारे लोगों दवारा उन्हें शादी के कार्ड को लेकर ट्वीट किया जा रहा है। यह उनके लिए एक झटका था।

Advertisement