हमने तेंदुलकर, गावस्कर और कोहली को भी देखा, लेकिन जब एमएस धोनी मैदान पर होते हैं तो एक अलग जोश होता है- राशिद लतीफ  - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमने तेंदुलकर, गावस्कर और कोहली को भी देखा, लेकिन जब एमएस धोनी मैदान पर होते हैं तो एक अलग जोश होता है- राशिद लतीफ 

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी ने लगातार दो गेंदों पर सिक्स लगाए थे।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि धोनी ने आईपीएल के जारी सीजन में 3 अप्रैल, सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर छक्के लगाए थे।

दूसीर तरफ आपको धोनी के बारे में बताएं तो वह इस वक्त 41 साल के हैं, लेकिन जब भी मैदान पर वह उतरते हैं तो फैंस का क्रेज देखते ही बनता है। तो वहीं राशिद लतीफ का मानना है कि धोनी सुनील गावस्कर और सचिन तेंदलुकर से भी कहीं ज्यादा प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।

राशिद लतीफ ने धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में एमएस धोनी की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। लतीफ ने कहा- एमएस धोनी को देखिए, उन्होंने किस तरह बल्लेबाजी की, उन्होंने सिर्फ दो-तीन गेंदों का सामना किया और दिखा दिया कि वह क्या कर सकते हैं।

वह सबसे ज्यादा मशहूर खिलाड़ी है। हमने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, यहां तक ​​कि विराट कोहली को भी देखा है। लेकिन धोनी जिस तरह मैदान पर आता है और जो उनके पास है, उसमें एक अलग ही जोश और तीव्रता है। यह कमाल है।

लतीफ ने आगे कहा- उसने (धोनी) अकेले 5000 रन बनाए हैं और धोनी के पास हमेशा से एक गोल्डन टेंपलेट रहा है। उसका इतिहास जब भारत और विश्व क्रिकेट के लिए सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आप और हम जो भी कहें, इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह अब तक के भारत के लिए सबसे महान क्रिकेटर हैं, और एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। इसमें कोई शक नहीं हैं।

close whatsapp