एशिया कप 2022: रवि बिश्नोई को श्रीलंका के खिलाफ ना खिलाने से भारतीय प्रशंसक नाराज, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: रवि बिश्नोई को श्रीलंका के खिलाफ ना खिलाने से भारतीय प्रशंसक नाराज, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

रवि बिश्नोई ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया था। यह विकेट बाबर आजम का था।

Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)
Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 का तीसरा सुपर 4 मुकाबला शुरू हो चुका है। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं दूसरी ओर भारत ने रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया है। इस फैसले के बाद तमाम लोग हैरान हो गए हैं।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि रवि बिश्नोई ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया था। यह विकेट बाबर आजम का था। बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा चुके सुपर 4 मुकाबले में आवेश खान की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। भले ही भारत यह मुकाबला ना जीत पाई हो लेकिन रवि बिश्नोई ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान टीम को परेशान कर दिया था।

बिश्नोई ने इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने यह कहा था कि रवि बिश्नोई को लगातार मुकाबले खिलाने चाहिए। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बिश्नोई को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया। जहां एक तरफ तमाम लोग अश्विन की वापसी से खुश है वहीं कुछ लोग रवि बिश्नोई को ना खिलाने से दुखी भी हैं।

ये रही ट्विटर की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1567149859056287744?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1567149859056287744%7Ctwgr%5E9250289ce88d0a0c2804552fa7636bac07bfa789%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fsenseless-decision-making-twitter-disappointed-after-india-drop-ravi-bishnoi-for-sri-lanka-game%2F

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

सुपर 4 की बात की जाए तो श्रीलंका ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से मात दी थी। टीम की ओर से कुसल मेंडिस और भानुका राजपक्षे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम अपना पहले सुपर 4 मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हार गई।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम ने अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल किया है। अगर श्रीलंका इस मुकाबले को जीत जाती है तो उनका फाइनल में खेलना लगभग तय हो जाएगा। भारत के तमाम प्रशंसक यही चाहेंगे कि उनकी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करें।

close whatsapp