सितंबर 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

सितंबर 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि पीसीबी ने अपनी टीम की जानकारी प्रेस काॅन्फ्रेंस के जरिए दी है। इस टीम में हसन अली की वापसी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. World Cup 2023: पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम से चूकने पर सामने आया Naseem Shah का पहला रिएक्शन

पाकिस्तान ने आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में इंजरी के कारण तेज गेंदबाज नसीम शाह को शामिल नहीं किया गया है। तो वहीं इस पर नसीम शाह का रिएक्शन सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3.Ind vs Aus: लगता है कि World Cup खेल कर ही मानेंगे Ravichandran Ashwin

Ind vs Aus: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि इस वनडे सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच आज 22 सितंबर, शुक्रवार को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आपको बता दें कि इस पहले वनडे मैच में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। दूसरी ओर, इसे देखकर क्रिकेट जगत में चर्चा होने लगी है कि अश्विन वर्ल्ड कप खेल कर ही दम लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4. World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल  ने अपने पसंदीदा वर्ल्ड कप मोमेंट का किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर Glenn Maxwell ने अपने करियर के सबसे यादगार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खुलासा किया है। आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब 15 दिन से भी कम का समय रह गया है, नतीजन चारो ओर फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट सभी इसी मेगा इवेंट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. Dhoni ने कभी कोई त्याग नहीं किया- एस श्रीसंत

अभी हाल में ही पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि अगर धोनी कप्तान नहीं होते तो वह भारत के नंबर 3 के बल्लेबाज होते। उन्होंने कप्तानी के लिए रनों का त्याग किया। तो वहीं अब इस पर श्रीसंत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि धोनी ने कभी कोई त्याग नहीं किया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के पास हैं अच्छे ऑलराउंडर्स हैं- KKR के कोच का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में मौजूद अभिषेक नायर ने बड़ा बयान दिया है। नायर को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास भारत से बेहतर ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. सूर्यकुमार यादव की खराब वनडे फाॅर्म पर राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। तो वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में खराब फाॅर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. मोहम्मद हफीज ने पीसीबी में अपनी इस भूमिका को कहा अलविदा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अनबन की अफवाहों के बाद अब ऐसा लग रहा है कि टीम प्रबंधन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दरअसल, मोहम्मद हफीज ने 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने जा रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट तकनीकी समिति से इस्तीफा दे दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. ऑस्ट्रेलिया के ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के लिए खतरा- अभिनव मुकुंद का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाना है। जो आगामी वर्ल्ड कप के लिए दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस सीरीज के दो मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि टीम इंडिया ने उन्हें रेस्ट देने का फैसला किया है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?