IPL 2024: शाहबाज अहमद की नाबाद अर्धशतकीय पारी रहा DC vs SRH मैच का टर्निंग प्वाइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: शाहबाज अहमद की नाबाद अर्धशतकीय पारी रहा DC vs SRH मैच का टर्निंग प्वाइंट

शाहबाज अहमद ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 59* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Shahbaz Ahmed (Pic Source-X)
Shahbaz Ahmed (Pic Source-X)

आज यानी 20 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शानदार मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली टीम का प्रदर्शन हैदराबाद के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर से इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 89 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

हालांकि मिडिल ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने मैच में काफी अच्छी वापसी की थी और सनराइजर्स के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। ऐसे में शाहबाज अहमद ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 59* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी भी की।

शाहबाज अहमद की इसी बल्लेबाजी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद 267 रनों के स्कोर तक पहुंच पाया। अगर शाहबाज अहमद ने यह नाबाद अर्धशतकीय पारी ना खेली होती तो दिल्ली इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ऊपर पूरी तरह से दबाव बना चुकी होती।

काम ना आई Jake Fraser-McGurk की तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम 199 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज Jack Fraser McGurk ने 18 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की आक्रामक पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। कप्तान ऋषभ पंत ने 44 रनों का योगदान दिया जबकि अभिषेक पोरेल ने 42 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मयंक मारकंडे और नीतीश रेड्डी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और शानदार मुकाबला अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?