शाहीन अफरीदी अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे! जानिए पूरा माजरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे! जानिए पूरा माजरा

शाहीन अफरीदी जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

Pakistan Pacer Shaheen Afridi joins Khyber Pakhtunkhwa Police as honorary DSP. (Photo Source: Twitter)
Pakistan Pacer Shaheen Afridi joins Khyber Pakhtunkhwa Police as honorary DSP. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को 4 जुलाई को पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया है। खैबर पख्तूनख्वा (KP) पुलिस विभाग ने सीसीपी पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज को अपना सद्भावना राजदूत भी बनाया है।

खैबर पख्तूनख्वा (KP) पुलिस विभाग का अफरीदी को अपना सद्भावना दूत नामित करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के बीच विश्वास की खाई को कम करना और पुलिस छवि को नरम चित्रित करने का एक प्रयास है। यह कार्यक्रम पेशावर के प्राइम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज में आयोजित किया गया था।

शाहीन अफरीदी ने सीसीपी पुलिस विभाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

शाहीन अफरीदी ने सीसीपी पुलिस विभाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पाकिस्तानी गेंदबाज ने यह भी बताया कि उनके पिता हाल ही में सीसीपी पुलिस अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनके भाई वर्तमान में इस विभाग में कार्यरत हैं।

अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम की एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा: “मेरे लिए खैबर पख्तूनख्वा (KP) पुलिस विभाग का सद्भावना दूत नामित किया जाना बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं हमारी मातृभूमि को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए सभी पाकिस्तानी सेनाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद। पाकिस्तान जिंदाबाद!”

यहां देखिए –

आपको बता दें, शाहीन अफरीदी जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए एक्शन में नजर आएंगे। यह टेस्ट सीरीज 16 जुलाई से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 24 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, और 25.08 के औसत से कुल 94 विकेट लिए हैं, जिनमे चार पांच-विकेट हॉल शामिल है।

close whatsapp