पाकिस्तान टीम के हाल खराब करने के बाद, पार्टी करने में लगे हुए हैं कप्तान शाहीन
लंबे समय बाद शाहीन शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Jan 26, 2024 11:39 am

बाबर आजम ने जब पाकिस्तान टीम की कप्तानी को अलविदा कहा था, तो शाहीन शाह टी20 के कप्तान बने थे और शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान ने बने थे। लेकिन टीम के प्रदर्शन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और वर्ल्ड कप के बाद से पाक टीम एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है। लेकिन दूसरी ओर पाक टीम के खिलाड़ियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वो अपनी मस्ती में मस्त हैं।
हाल ही में पाकिस्तान टीम एक और सीरीज हारी है
जी हां, कुछ समय पहले ही पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज हुई थी। इस दौरान शाहीन की कप्तानी का फ्लॉप डेब्यू हुआ और पाक टीम सीरीज में लगातार 4 मैच हारी। जिसके बाद कीवी टीम ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करते हुए साल धमाकेदार आगाज किया।
पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से शाहीन को कोई फर्क नहीं पड़ा
*लंबे समय बाद शाहीन शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस तस्वीर में शाहीन jetskiing करते हुए आ रहे हैं नजर।
*पाकिस्तान टीम की हार का नहींं दिख रहा है किसी तरह का कोई टेंशन।
*साथ ही शाहीन इस समय एक लीग खेलने के लिए गए हुए हैं दुबई।
शाहीन ने हाल ही में ये तस्वीर की है पोस्ट
पाकिस्ताम टीम के पूर्व कप्तान की तस्वीरें
टेस्ट सीरीज में भी हुआ था बुरा हाल
वहीं शान मसूद की कप्तानी का हाल भी शाहीन जैसा ही हुई था, जहां शाहीन की कप्तानी में टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने गई थी। जहां मेजबान टीम ने पाक टीम को बुरी तरह मात दी और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली, ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर पाक टीम के बल्लेबाज बुरी तरह फेल नजर आए। साथ ही PCB में लगातार बदलाव हो रहे हैं और टीम के साथ कई सारे कोच जुड़े हैं, लेकिन इसका असर टीम के प्रदर्शन पर होता हुआ नजर नहीं आ रहा है और लोगों का कहना कि ये पाक टीम का सबसे ज्यादा खराब दौर है।