विराट कोहली धमाके के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को समाप्त करेंगे: शाहिद अफरीदी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली धमाके के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को समाप्त करेंगे: शाहिद अफरीदी

मुझे लगता है कि विराट कोहली काफी धमाके के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को खत्म करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने शुरू किया था: शाहिद अफरीदी

shahid afridi on virat kohli future retirement (pic source-twitter)
shahid afridi on virat kohli future retirement (pic source-twitter)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक जड़ा।

सभी प्रारूपों को मिलाकर यह विराट कोहली का 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है और कई मुकाबलों में जीत भी दिलाई है। बल्लेबाजी में शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड हो जो विराट कोहली ने अपने नाम ना किया हो। एशिया कप 2022 से पहले विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

वो पिछले 3 सालों से अपने बेहतरीन लय में नहीं थे। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें क्रिकेट से थोड़ा आराम ले लेना चाहिए वहीं कुछ लोग यह भी बोल रहे थे कि विराट कोहली का समय आ गया है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि एशिया कप में विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से तमाम लोगों का मुंह बंद कर दिया।

इसी के साथ कोहली के भविष्य के संन्यास की संभावना पर जोर देते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने उनके क्रिकेटिंग करियर की तारीफ की है और साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कोहली अपने शानदार फॉर्म में वापस आ चुके हैं और उन्हें संन्यास के बारे में ज्यादा ना सोचकर खेल का लुफ्त उठाना चाहिए।

विराट कोहली एक चैंपियन हैं: शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी में कहा कि, ‘विराट कोहली को अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने इन परेशानियों का डटकर सामना किया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वो एक चैंपियन है और मुझे लगता है कि सबकी जिंदगी में एक समय ऐसा आता है जब उनको संन्यास लेना पड़ता है। लेकिन इस स्थिति में आपको बस खेल का लुफ्त उठाना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।’ विराट कोहली ने तीनों ही प्रारूपों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कप्तानी में भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘यह उस जगह तक नहीं पहुंचना चाहिए कि जब आप अपने करियर के शिखर पर हो, तब आपको टीम से बाहर कर दिया जाए। कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा होते हुए देखा गया है लेकिन मुझे लगता है कि विराट कोहली काफी धमाके के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को खत्म करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने शुरू किया था।’

close whatsapp