शाहिद अफरीदी टी-20 वर्ल्ड कप

युवराज, गेल के बाद ICC ने शाहिद अफरीदी को बनाया टी-20 वर्ल्ड कप का एम्बेस्डर

आईसीसी ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को टी20 वर्ल्डकप का एम्बेसडर बनाया है।

ICC and Shahid Afridi (Image Credit- Twitter)
ICC and Shahid Afridi (Image Credit- Twitter)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल (ICC) ने आगामी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने स्टार-स्टडेड एंबेसडर लाइनअप में एक और क्रिकेट दिग्गज को शामिल किया है, जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए द्वारा की जाएगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को अब ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का एम्बेस्डर बनाया है।

अफरीदी से पहले युवराज सिंह के नाम की घोषणा भी की जा चुकी थी। युवी के साथ-साथ क्रिस गेल और उसैन बोल्ड भी इस टी-20 वर्ल्ड कप के एम्बेस्डर हैं। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे।

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

अफरीदी ने टूर्मामेंट का एम्बेसडर बनने के बाद कहा, ”टी20 वर्ल्डकप मेरे दिल के काफी करीब है। मैं पहले एडिशन में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बना और इसके बाद 2009 में खिताब भी जीता। यह सब मेरे करियर के यादगार पल हैं। मैं भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हाल के वर्षों में टी-20 वर्ल्ड कप बहुत मजबूत हुआ है और मैं इस संस्करण का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जहां हम पहले से कहीं अधिक टीमें, अधिक मैच और यहां तक कि अधिक ड्रामा दिखेगा। मैं 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हूं। यह खेल में महान प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है और न्यूयॉर्क दो महान टीमों के बीच इस अविस्मरणीय मुकाबले के लिए एक उपयुक्त प्लेटफार्म होगा।”

बता दें कि, 34 टी-20 वर्ल्ड कप मैच में शाहिद अफरीदी ने 18.82 के औसत से 546 रन बनाए हैं और 39 विकेट झटके हैं। उन्होंने कई चार विकेट हॉल भी हासिल किए। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। अफरीदी ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता।

close whatsapp