भारतीय झंडे पर शाहिद अफरीदी ने दिया ऑटोग्राफ, तो वायरल हो गई वीडियो
एलएलसी 2023 के फाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे शाहिद अफरीदी
अद्यतन - Mar 20, 2023 3:47 pm

रिटायर क्रिकेटरों की प्रसिद्ध लीजेंड लीग क्रिकेट 2023 में अभी तक कुछ रोमांचकारी मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं लीग में एशिया लायंस के कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफीरीद ने एक फैन की दिली तमन्ना को पूरा करते हुए भारतीय झंडे पर अपना ऑटोग्राफ दिया है।
दूसरी तरफ शाहिद अफरीदी द्वारा भारतीय झंडे पर ऑटोग्राफ देने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें जब वह बस में चढ़ रहे होते हैं, तो उसी दौरान एक फैन अफरीदी से उनका ऑटोग्राफ भारतीय झंडे पर देने को कहता है।
तो वहीं इसके बाद अफरीदी भारतीय तिरंगे पर अपना ऑटोग्राफ देते हुए, उस फैन की एक वेस्ट पर भी अपना ऑटोग्राफ देते हैं। बता दें कि शाहिद अफीरीद द्वारा एक क्रिकेट फैन के लिए ऐसा करना, उसका दिन बना देता है। तो वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
देंखे शाहिद अफरीदी की वायरल वीडियो
𝑩𝑰𝑮 𝑴𝑨𝑵 𝑾𝑰𝑻𝑯 𝑨 𝑩𝑰𝑮 𝑯𝑬𝑨𝑹𝑻 😍
Shahid Afridi gives an autograph to a fan on the Indian flag 🙌#LLC2023 @SAfridiOfficial pic.twitter.com/LonnLwlDAt
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) March 19, 2023
एलएलसी 2023: फाइनल में एशिया लायंस का सामना होगा वर्ल्ड जायंट्स से
बता दें कि लीजेंड लीग क्रिकेट के जारी सीजन का फाइनल मैच शाहिद अफरीदी की अगुवाई वाली एशिया लायंस का फाइनल मैच शेन वाटसन की अगुवाई वाली वर्ल्ड जायंट्स से 20 मार्च को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेला जाएगा।
बता दें कि एशिया लायंस की टीम फाइनल मैच में इंडिया महाराजा को एलिमिनेटर में 85 रनों से हराकर पहुंची है, तो वहीं टीम को लीग का फाइनल जीतने का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
गौरतलब है कि टीम में शाहिद अफरीदी के अलावा सोहेल तनवीर, मोहम्मद हफीज, टी दिलशान और शोएब अख्तक जैसे खिलाड़ी मौजूद है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि लीजेंड लीग क्रिकेट के फाइनल मैच में शाहिद अफरीदी की एशिया लायंस कैसा प्रदर्शन करती है।