PSL 2023: बताओ एक आसान सा रन आउट तो होता नहीं और पाकिस्तान टीम में दोबारा खेलना चाहते हैं शाहनवाज दहानी
मैच दहानी की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
अद्यतन - फरवरी 14, 2023 5:37 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आठवें सीजन की शुरूआत 13 फरवरी से हो चुकी है। बता दें कि पहला मैच गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया। तो वहीं इस मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम से काफी समय से बाहर चल तेज गेंदबाज और मैच में मुल्तान की ओर से खेलने वाले शाहनवाज दहानी ने एक आसान से रन आउट के मौके को गंवा दिया।
बता दें कि ये घटना मैच के कलंदर्स की पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिली, जब क्रीज पर सिकंदर रजा और करीम तलत बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ओवर की पहली गेंद को सिंकदर रजा हिट नहीं कर पाए, पर दूसरे छोर पर मौजूद करीम तलत एक रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन रन के लिए सिंकदर रजा नहीं दौड़े, इसी दौरान शाहनवाज दहानी ने एक आसान रन आउट गंवा दिया।
देंखे वीडियो
👀#HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #MSvLQ pic.twitter.com/fQ2F22uGbU
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 13, 2023
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान मैच का हाल:
गौरतलब है कि मैच में मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो एक दम गलत साबित हुआ। कलंदर्स की ओर से फखर जमान और मिर्जा बैग ने पावरप्ले में जमकर रन बटोरे।
पहले विकेट के लिए दोनों ने 61 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बेहतरीन शुरूआत दी, बैग ने 32 रन बनाए। तो वहीं गेंदबाजी में मुल्तान की ओर से उस्मा मीर और इहसानउल्लाह को 2-2 और अकील हुसैन व शाहनवाज दहानी को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी तरफ लाहौर कलंदर्स से मिले 176 रनों के जबाव में मुल्तान सुल्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई और मैच को 1 रन से गंवा दिया। मुल्तान की ओर से 75 रनों की पारी मोहम्मद रिजवान ने खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 35 और डेविड मिलर ने 25 रनों का योगदान दिया।