बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बिगड़ा मिजाज, हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बिगड़ा मिजाज, हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

Shan Masood
Shan Masood. (Photo Source: Getty Images)

रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंद दिया है। मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया और पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी के बाद दूसरी पारी में गेंद से कमाल किया।

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। शान मसूद के मुताबिक ,पिच उस तरीके से नहीं खेली, जैसा उन्होंने सोचा था। यही नहीं शान मसूद ने इस बात को भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

प्रेजेंटेशन के दौरान शान मसूद ने कहा कि, ‘मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा, लेकिन हम लोगों ने जिस तरीके की पिच सोची थी उस तरीके से वह नहीं खेली। मौसम भी इस्लामाबाद और रावलपिंडी का काफी खराब था। यहां पिछले 8 से 9 दिनों तक बारिश हुई है। पिच को देखकर ऐसा लगा था कि यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी और इसी वजह से हमने ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों को मौका दिया।

हालांकि, दिन के अंत में यह हमारे लिए सही साबित नहीं हुआ। हम लोगों ने पारी को इसलिए घोषित किया था, क्योंकि खेल को हम आगे बढ़ाना चाहते थे। यही नहीं गेंदबाजी और फील्डिंग में हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।’

दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा

पहले टेस्ट की बात की जाए तो मेजबान टीम के खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों ने भी दूसरी पारी में काफी खराब प्रदर्शन किया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। पाकिस्तान दूसरे टेस्ट को अपने नाम जरूर करना चाहेगा। फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?