Prasidh Krishna की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ हैं प्रसिद्ध कृष्णा
अद्यतन - नवम्बर 10, 2023 7:30 अपराह्न

क्रिकेट जगत में आए दिन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की चर्चा देखने को मिलती है। बता दें कि हाल में ही उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जोड़ा गया है। गौरतलब है कि इंजरी की वजह से पांड्या जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।
तो वहीं वर्ल्ड कप से इतर हाल में ही कृष्णा ने राजस्थान राॅयल्स द्वारा आयोजित एक प्री सेशन कैंप में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा पिछले दो सीजन से आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलते हैं और 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 से ऑक्शन से पहले इस बात की पूरी संभावना है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने वाली है।
दूसरी ओर, आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले टीम के नए सहायक व गेंदबाजी कोच और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बाॅन्ड ने प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाॅन्ड का मानना है कि कृष्णा में अपार संभावनाएं हैं।
Prasidh Krishna को लेकर शेन बाॅन्ड ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि नागुपर में राजस्थान राॅयल्स के इस प्री सेशन कैंप के बाद शेन बाॅन्ड ने प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर कहा- प्रसिद्ध (कृष्णा) अपार संभावनाओं के साथ आने वाला एक रोमांचक खिलाड़ी है। हाल में ही उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह फिलहाल जैसे खेल के बारे में सोचता है, अपने खेल को कहां पर देखता है। यह जानना अच्छा था।
बाॅन्ड ने आगे कह- हमने अपनी इस चर्चा में इस बारे में बात की वह आगे चलकर क्या करना चाहता है। मेरे लिए यह समझना था कि वह क्या चाहता है और मैं उसके साथ कैसे काम करूं, व उसके स्किल को बढ़ाने में और क्या सुधार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli से तुलना करने पर भड़के Babar Azam कहा- ‘टीवी पर बैठकर बोलना आसान है’