शेन वॉर्न बोले अगर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन, टीम इंडिया बनेगी वर्ल्ड चैंपियन
अद्यतन - Feb 14, 2019 7:31 pm

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज़ स्पिनर शेन वॉर्न ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। शेन वॉर्न ने कहा है कि टीम इंडिया मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में है। ऐसे में टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदारों में शामिल है। वॉर्न का मानना है कि अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो उसके लिए पांच खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन करना काफी अहम है।
शेन वॉर्न ने इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में टीम इंडिया को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की है। उन्होंने टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों का नाम लिया। जो टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
1- रोहित शर्मा
शेन वॉर्न ने इस सूची में रोहित शर्मा का नाम भी लिया है। रोहित शर्मा मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
2- विराट कोहली
शेन वॉर्न ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली को मौजूदा समय का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया है। वॉर्न ने कहा कि कोहली खेल को लेकर काफी संजीदा है। जो उनकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है।
3- महेंद्र सिंह धोनी
वॉर्न ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे टीम इंडिया के खिलाड़ी हैं जो नंबर 4 से नंबर 6 तक किसी भी क्रम पर बल्लेबाज़ी करने में सक्षम हैं। वॉर्न ने कहा कि धोनी टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी वर्ल्ड कप में साबित होने वाले हैं।
4- भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार का भी शेन वॉर्न ने अपनी लिस्ट में नाम रखा है। शेन वॉर्न का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज़ हैं।
5- जसप्रीत बुमराह
लीजैंड शेन वॉर्न ने जसप्रीत बुमराह का भी नाम लिया है। उन्होंन कहा कि जसप्रीत बुमराह टीम की गेंदबाज़ी की धार हैं। जो मैच में काफी असर छोड़ेंगे।