राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया ऐलान
एमसीजी में एक स्टैंड का नाम शेन वॉर्न के नाम पर रखा जाएगा।
अद्यतन - Mar 5, 2022 9:25 pm

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का 4 मार्च को निधन हो गया, यह खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत बिल्कुल सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि चार मार्च की शाम को वॉर्न को हार्ट अटैक आया जिसके बाद डॉक्टर्स के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 52 वर्षीय वॉर्न ने क्रिकेट काफी क्रिकेट फैंस को संजोने के लिए एक से बढ़कर एक यादें दी है।
वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 708 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में वह दूसरे स्थान पर हैं, इस सूची में वह मुथैया मुरलीधरन से पीछे हैं जिन्होंने 800 विकेट हासिल किये हैं। 52 वर्षीय ने अपना पहला टेस्ट भारतीय टीम के खिलाफ 1992 में खेला था। वर्ष 1999 में विश्व कप के दौरान वॉर्न फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
वो हमारे देश के महान क्रिकेटर थे- स्कॉट मॉरिसन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस महान खिलाड़ी के निधन के बाद उनके सम्मान में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक स्टैंड का नाम बदलने की घोषणा की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी 5 मार्च को एक घोषणा करते हुए बताया कि, दिग्गज स्पिनर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “वॉर्न की राष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उनके परिवार के पास राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश की जाएगी। यह वॉर्न के परिवार के साथ परामर्श से किया जाएगा।”
Australians have woken in shock and sadness to the awful news of the death of Shane Warne, aged just 52.
Shane was one of our greatest cricketers of all time, one of only a few that could approach the extraordinary achievements of the great Don Bradman. pic.twitter.com/SFxLxe0SQo
— Scott Morrison (@ScoMo30) March 4, 2022
Australians loved him. We all did.
We are all bewildered today by this sad and sudden loss.
And for this to happen the day after losing the indomitable Rod Marsh, it doesn’t seem imaginable.
— Scott Morrison (@ScoMo30) March 4, 2022
मॉरिसन ने वॉर्न को याद करते हुए कहा कि, “वह हमारे देश के सबसे महान लोगों में से एक थे। उनका हास्य, उनका जुनून, उनकी बेपरवाही, उनकी सहजता ने सुनिश्चित किया कि उन्हें सभी का प्यार मिले। शेन जैसा कोई नहीं था। उन्होंने अपना जीवन अपने तरीके से जिया। उनकी उपलब्धियां विशिष्ट थी।”