MCG में 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत महान लेग स्पिनर शेन वार्न का होगा अंतिम संस्कार - क्रिकट्रैकर हिंदी

MCG में 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत महान लेग स्पिनर शेन वार्न का होगा अंतिम संस्कार

शेन वार्न थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए थे, जहां पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

Shane Warne. (Photo by Jamie McDonald/Getty Images)
Shane Warne. (Photo by Jamie McDonald/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और महान लेग स्पिनर शेन वार्न का थाईलैंड में उनके विला में 4 मार्च को दिल का दौरा पड़ने की वजह से 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद अब 30 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वार्न के निधन की खबर पूरे क्रिकेट जगत और फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।

शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर दोनों ही फॉर्मेट में मिलाकर 1,000 से अधिक विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। वार्न की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान लेग स्पिन गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें उनके नाम पर 700 से अधिक टेस्ट विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। वार्न साल 1999 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने एक क्रिकेट जनरेशन को प्रेरणा दी

विक्टोरियन प्रीमियर डेनियल एंड्रयूस की तरफ से दिवंगत वार्न को लेकर बयान जारी किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि, वार्न ने पूरी एक क्रिकेट जनरेशन को प्रेरणा दी है और MCG इसके लिए उनके सम्मान के लिए एक सबसे उपयुक्त स्थान है। जिसमें उन्होंने आगे कहा कि विक्टोरियन लोगों को वार्न को अंतिम विदाई देने का मौका 30 मार्च को MCG में मिलेगा। जिसमें टिकट के जरिए लोग आयेंगे।

शेन वार्न के साथ लंबे समय तक खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को जब वार्न के निधन की खबर मिली तो वह भी काफी अचम्भे में पड़ गए थे। जिसमें हाल में उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए वह काफी भावुक हो गए थे।

वहीं शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी अपने गेंदबाजी का जादू बिग बैश लीग और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दोनों में दिखाया था। जिसमें उन्होंने IPL के पहले सीजन में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।

close whatsapp