लाखों लोग एक साथ देंगे फिरकी के फनकार शेन वॉर्न को अंतिम विदाई
शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दी जाएगी अंतिम विदाई।
अद्यतन - Mar 8, 2022 9:24 am

4 मार्च 2022 का दिन क्रिकेट इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा, जहां इस दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने दुनिया को अचानक अलिवदा कहा दिया था। क्रिकेट करियर में गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले, इस खिलाड़ी के एक दम से दुनिया छोड़कर जाने से उनका हर एक फैन गम में डूबा है, इस बीच वॉर्न के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है, जो फिरकी के फनकार के फैन्स का दिल और तोड़ रही है।
शेन वॉर्न को अंतिम विदाई देने के लिए जुटेगी लाखों लोगों की भीड़
दरअसल, सभी को ऑस्ट्रेलिया में शेन वॉर्न के पार्थिव देह का इंतजार है, जिसका कारण है उनकी मौत का थाइलैंड में होना। जहां वॉर्न छुट्टी मनाने के लिए थाइलैंड गए हुए थे और इसी दौरान एक विला में उनकी मौत हो गई थी, ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया में मौजूद इस पूर्व खिलाड़ी के परिवार को वॉर्न के पार्थिव देह का इंतजार है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने महान खिलाड़ी के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और इसे लेकर अब एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है।
*शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दी जाएगी अंतिम विदाई।
*अंतिम विदाई में 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
*वॉर्न का अगले 2 सप्ताह में अंतिम संस्कार होने की संभावना है।
*सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी रहेंगे मौजूद।
वॉर्न के मैनेजर ने किया था एक बड़ा खुलासा
वहीं शेन वॉर्न के मैनेजर James Erskine ने उनकी मौत के बाद एक बड़ा खुलासा किया था, जो इस महान खिलाड़ी की डाइट से जुड़ा हुआ था। James Erskine के अनुसार वॉर्न 14 दिन की liquid diet पर थे और इस दौरान वो डाइट में तरल पदार्थों का ही लगातार सेवन कर रहे थे। साथ ही वॉर्न के मैनेजर ने ये भी बताया था कि वॉर्न पहले भी इस तरह की डाइट कर चुके थे, तो दूसरी ओर थाइलैंड पुलिस के अनुसार वॉर्न को सीने में काफी दिनों से दर्द हो रहा था।