शेन वॉटसन ने रोहित शर्मा और BCCI के चयन पर उठाया सवाल, पूछा- “इस खिलाड़ी को क्यों ही लिया क्या मैं जान सकता हूं”
शेन वॉटसन ने खुलासा किया कि वह विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम से SRH के इस गेंदबाज को बाहर किए जाने से काफी आश्चर्यचकित थे
अद्यतन - मई 3, 2024 4:02 अपराह्न

बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी थी। इस टीम में कई खिलाड़ियों की एंट्री हुई, वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिनका न चुना जाना क्रिकेट दिग्गजों और फैंस के लिए बेहद ही चौंकाने वाला था, जैसे रिंकू सिंह और केएल राहुल को इस Squad में मौका नहीं मिला।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी गई है उसका आंकलन करेंगे तो भारत तेज गेंदबाजी को छोड़कर हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन नजर आ रहा है। पेस अटैक डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं- ऐसे में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर क्रिकेट एक्स्पर्ट्स को बाकी दो गेंदबाजों पर उतना भरोसा नहीं आ रहा है। टूर्नामेंट के लिए खलील अहमद और अवेश खान को रिजर्व के रूप में शामिल किया गया है। जिसपर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए हैं।
शेन वॉटसन SRH के इस तेज गेंदबाज को टीम में देखना चाहते थे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि IPL 2024 में टी नटराजन के लगातार अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण उन्हें आगामी 2024 टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।
वॉटसन ने खुलासा किया कि वह विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम से SRH के नटराजन को बाहर किए जाने से काफी आश्चर्यचकित थे, और बताया कि कैसे तेज गेंदबाज भारत के गेंदबाजी आक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता।
बता दें कि, नटराजन आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने SRH के लिए अपने आठ मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं, इसी के बदौलत फिलहाल उनके पास पर्पल कैप है।
नटराजन की वकालत करते हुए शेन वॉटसन ने अपने बयान में कहा-
“उसकी यॉर्कर डालने की क्षमता, इसके साथ ही गति में बदलाव, यह कुछ ऐसा है जो वह बार-बार करते रहते हैं। यही कारण है कि मुझे आश्चर्य हुआ कि वह टीम में कैसे नहीं हैं। जब बल्लेबाजों के कंट्रोल में पूरा मैच हो और आप ऐसे समय में महत्वपूर्ण गेंदबाजी कर रहे हैं, ऐसे प्रदर्शन के बाद भी टीम में न शामिल किया जाना मेरे लिए हैरान करने वाला है। जब वह ऐसे समय में अच्छा प्रदर्शन करता है हम सब उनकी गेंदबाजी देखकर काफी खुश होते हैं।”