रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सच में LORD बने शार्दुल ठाकुर, टीम की बचाई अपने बल्ले से लाज
रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज रहे पूरी तरह फेल।
अद्यतन - Mar 3, 2024 4:01 pm

इस समय रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु और मुंबई के बीच कमाल का मैच चल रहा है, जहां पहले दिन मुंबई ने अपना दम दिखाया। तो दूसरे दिन तमिलनाडु के कप्तान की गेंदबाजी के आगे मुंबई टीम फेल होती नजर आई, इन सभी के मुंबई टीम की लाज बचाने का काम ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने किया है। जहां इस बार उनका बल्ला टीम के लिए राहत लेकर आया है
साई किशोर ने कर दिया था खेल
जी हां, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई टीम के होश उड़ा दिए हैं, जहां इस खिलाड़ी ने मुंबई के अभी तक 6 प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान रहाणे का विकेट भी साई ने अपने नाम किया था, इसी के साथ ही साई इस रणजी ट्रॉफी 2023-24 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं और दूर-दूर तक उनके आस-पास कोई नहीं है अब।
शार्दुल ठाकुर ने बल्ला चलाया, रणजी ट्रॉफी में मुंबई को बचाया
*रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज रहे पूरी तरह फेल।
*इस बीच सेमीफाइनल मैच में शार्दुल ठाकुर ने बचाई मुंबई टीम की लाज।
*तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार तरीके से शार्दुल ने ठोका शानदार शतक।
*इस दौरान बल्लेबाज अपनी पारी में 105 गेंदों पर 109 रन बनाकर हुआ आउट।
छक्के के साथ बल्लेबाज ने पूरा किया अपना शतक
Shardul Thakur gets to his century in style 🔥🔥
What a time to score your maiden first-class 💯
The celebrations say it all 👌👌@imShard | @IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy | #MUMvTN | #SF2
Follow the match ▶️ https://t.co/9tosMLk9TT pic.twitter.com/3RI9Sap6DO
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 3, 2024
शार्दुल ठाकुर को लेकर एक खास पोस्ट पर डालते हैं नजर
अपनी पुरानी टीम से IPL खेलेंगे शार्दुल ठाकुर
जी हां, IPL 2023 के दौरान शार्दुल ठाकुर KKR टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी की अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गई है। जहां ये खिलाड़ी अब आपको IPL 2024 में एक बार फिर से चेन्नई टीम से खेलते हुए नजर आने वाला है, वहीं लीग शुरू होने से पहले शार्दुल बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं जो टीम के लिए बेहद राहत वाली खबर है। वैसे IPL 2024 को लेकर चेन्नई टीम का स्पेशल कैंप शुरू हो चुका है।