Virat Kohli

‘उसे बल्ला घुमाने में खूब मजा आता है’, विराट कोहली ने बेटी वामिका के क्रिकेट प्रेम पर खुलकर की बात

कोहली अब तक एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 661 रन बना चुके हैं

Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)

विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए आईपीएल 2024 का सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अपने बल्ले से खूब जलवा बिखेरा है। वह अब तक एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 661 रन बना चुके हैं। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2024 में वापसी में काफी मदद की है।

इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में फैन्स के साथ अपने निजी जीवन के बारे में कुछ जानकारियां साझा की। उन्होंने अपनी बेटी वामिका की क्रिकेट में बढ़ती रुचि के बारे में भी खुलकर बात की। इससे हर कोई हैरान रह गया कि क्या वह पिता के नक्शेकदम पर चल सकती है।

कोहली ने आरसीबी इनसाइडर शो में कहा, मेरी बेटी बल्ला उठाती है और उसे बल्ला घुमाने में खूब मजा आता है। लेकिन मैं निश्चित नहीं हूं। अंत में यह उसकी पसंद होगी। उन्होंने अपने नवजात बेटे अकाय सहित परिवार के बारे में भी बात की। कोहली ने कहा, बच्चा ठीक है, स्वस्थ है। सब कुछ ठीक है।

मई का महीना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा- विराट कोहली

इसके अलावा कोहली ने आईपीएल 2024 में आरसीबी की वापसी पर भी चर्चा की। कोहली ने कहा, मई का महीना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। अप्रैल में, मुझे लगा कि हम काफी कुछ खो रहे हैं और अंधेरों के बीच है। लेकिन मई में हमें सूरज की रोशनी मिली। हमें खुशी है कि हम फैन्स के चेहरे पर फिर से हंसी ला सके।

बहरहाल, आरसीबी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए इसे जीतना बेहद जरूरी है। यह एक नॉकआउट मुकाबला है, क्योंकि प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए यह निर्णायक है।

कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद तीन टीमें हैं, जिन्होंने अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली है। अब केवल एक स्थान के लिए सीएसके और आरसीबी के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

close whatsapp