भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले मैच में भारतीय टीम ने आसानी से न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ठीक समय पर फॉर्म में आए और उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए। 103 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 6 चौके भी लगाए।
Advertisement
Advertisement
33 वर्षीय शिखर का यह 119 वां मैच और 118वीं पारी थी। इस पारी का दसवां रन बनाते ही शिखर ने अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। उनके वनडे क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे हो गए।
बाएं हाथ के धुरंधर ओपनर शिखर सबसे तेज 5000 रन पूरे करने में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लारा की बराबरी की जिन्होंने अपने वनडे 5000 रन 118 पारियों में बनाए थे। शिखर को भी 118 पारियां लगी।
एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। उन्हें 5000 वनडे रन तक पहुंचने में मात्र 101 पारियां लगी थी। इसके बाद नंबर आता है भारतीय कप्तान विराट कोहली का, जिन्होंने 114 पारियों में यह कमाल कर दिखाया।
भारत की तरफ से वनडे में 5000 रन बनाने वाले शिखर 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अजय जडेजा और गौतम गंभीर को हासिल है।
मैच का हाल
मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते 157 रन बनाए। केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने चार, मोहम्मद शमी ने तीन और चहल ने 2 विकेट लिए। आधा घंटे का खेल खराब होने के कारण भारत को 156 का संशोधित लक्ष्य दिया गया जो भारत ने 34.5 ओवर में पा लिया। शिखर ने 75 और विराट ने 45 रन बनाए।