कप्तानी लेने के बाद शिखर धवन के साथ ये कैसा सलूक हो रहा है!
जिम्बाब्वे दौरे के लिए निकली टीम इंडिया, तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - Aug 13, 2022 12:26 pm

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के लिए निकल गई है, लेकिन दौरे से ठीक पहले शिखर धवन से कप्तानी छीन कर केएल राहुल को दी गई है। BCCI के इस फैसले से हर कोई हैरान है और साथ ही साथ गुस्सा भी, लेकिन इन सब के बीच धवन के चेहरे पर अभी मुस्कान है।
शिखर धवन की कप्तानी से हुआ खिलवाड़!
जिम्बाब्वे दौरे के लिए पहले शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में केएल राहुल पूरी तरह से फिट हो गए और अचानक एक रात में बोर्ड ने कप्तान ही बदल दिया। अब देखना अहम होगा की ये फैसला धवन के खेल पर कैसा असर डालता है।
कप्तानी जाने के बाद शिखर धवन का ये क्या हाल हो गया?
*जिम्बाब्वे दौरे के लिए निकली टीम इंडिया, तस्वीरें आई सामने।
*इस बीच कप्तानी जाने के बाद शिखर धवन ने लगाई एक इंस्टा स्टोरी।
*इस इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में अकेले कोने में सोते नजर आ रहे हैं धवन।
*शायद कप्तानी जाने से काफी ज्यादा निराश हो चुके हैं अब गब्बर।
कप्तानी क्या गई, शिखर धवन तो सबसे अलग हो गए

टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर दी गई है खिलाड़ी की यात्रा अपडेट
हाल ही में दिया था गब्बर ने बड़ा बयान
कई सालों से धवन ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, साथ ही अब उनको टी-20 में भी मौके मिलने बंद हो गया है। इसी को लेकर गब्बर ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी भी एक प्रारूप खेलने में दिक्कत नहीं है और जब भी मौका मिलेगा वो टीम इंडिया के अच्छा करना चाहेंगे।