OMG! बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने ही पिता जी से लिया पंगा और फिर जो हुआ…
शिखर धवन ने फिर से बनाई अपने पिता जी के साथ मजेदार रील।
अद्यतन - अगस्त 27, 2023 2:15 अपराह्न

भले ही बल्लेबाज शिखर धवन अब टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन उन्हें सुर्खियां बटोरना अभी भी आता है। जहां गब्बर अपनी इंस्टाग्राम रील्स के लिए खासे मशहूर हैं, इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से अपनी एक रील वीडियो के जरिए खबरों की दुनिया में जगह बना ली है और उनकी ये नई रील काफी वायरल हो रही है।
फिल्म में भी नजर आए थे शिखर धवन
दूसरी ओर शिखर धवन ने अपनी इंस्टा रील्स के जरिए फिल्मी दुनिया में भी जगह बना ली थी, जहां वो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म में छोटा सो रोल करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म का नाम डबल एक्सेल था, जिसमें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी थी। वहीं अब आगे ऐसा हो सकता है कि गब्बर और भी फिल्मों में एक्टिंग करते हुए नजर आ जाए।
शिखर धवन ने अपने ही पापा से लिया जबरदस्त पंगा
*शिखर धवन ने फिर से बनाई अपने पिता जी के साथ मजेदार रील।
*बॉलीवुड फिल्म के एक मशहूर डायलॉग पर बनाई है गब्बर ने ये रील।
*वहीं वीडियो में धवन के पिता जी ने पकड़ लिया था उनका कॉलर भी।
*टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी किए हैं रील पर काफी फनी कमेंट।
एक नजर शिखर धवन की उस वायरल हुई रील पर
कुछ दिनों पहले किया था एक रोमांचक काम
टीम इंडिया में वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है अब
वहीं अब शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी होती मुश्किल ही नजर आ रही है, ना तो उन्हें एशिया कप 2023 के लिए चुना गया है और ना ही उनका चयन वर्ल्ड कप 2023 के लिए होगा। ऐसे में धवन का इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है, इससे पहले उन्हें भारत की टी20 टीम से भी अचानक ही बाहर कर दिया गया था और टेस्ट क्रिकेट खेले ना जाने उनको कितने साल हो गए हैं। जिसके बाद धवन अब आपको साल में 1 बार सिर्फ IPL खेलते हुए ही नजर आने वाले हैं अब।