एक्स वाइफ भी नहीं रोक पाई शिखर धवन और बेटे जोरावर का मिलन - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक्स वाइफ भी नहीं रोक पाई शिखर धवन और बेटे जोरावर का मिलन

1 साल पहले हुआ था शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक।

Shikhar Dhawan With His Son (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan With His Son (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन क्रिकेट के मैदान पर हमेशा छाए रहते हैं, इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस खिलाड़ी का जलवा है। इसी कड़ी में शिखर धवन ने एक ऐसी रील शेयर कर दी है, जो आपको काफी ज्यादा भावुक कर देगी और ये रील अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी है।

शिखर धवन फिर से करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेल रही है, इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा और इसी वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को इस बार टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। दूसरी ओर 50 ओवर की सीरीज में कुल 3 वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसमें कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

धवन की एक्स वाइफ देखती रह गई और बेटा उनके पास आ गया

*1 साल पहले हुआ था शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक।
*अब धवन का बेटा जोरावर आयशा मुखर्जी के साथ रहता है ऑस्ट्रेलिया में।
*न्यूजीलैंड जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया में बेटे जोरावर से मिले गब्बर पाजी।
*बेटे से मिलकर धवन हुए भावुक, वीडियो भी किया है इंस्टा पर शेयर।

सोशल मीडिया पर शिखर धवन की ये रील हो रही है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले डाला था ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे धवन

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

close whatsapp