मुश्किल वक्त में शिखर धवन को मिला बेटे का साथ, वीडियो कॉल पर करते हैं घंटों-घंटों बात! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुश्किल वक्त में शिखर धवन को मिला बेटे का साथ, वीडियो कॉल पर करते हैं घंटों-घंटों बात!

शिखर धवन की नई इंस्टा स्टोरी हो रही है जमकर वायरल।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

इन दिनों शिखर धवन के फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं, जिसका कारण है धवन का टीम इंडिया में चयन ना होना। लगातार टीम इंडिया सीरीज पर सीरीज खेल रही है, लेकिन गब्बर के नाम पर विचार नहीं हो रहा है। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी खुद को खुश रखने में लगा हुआ है, जिसमें उनको अपने बेटे का साथ भी मिल रहा है।

निजी जीवन को लेकर भी खबरों में रहे थे शिखर धवन

साल 2021 शिखर धवन के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा था, जहां 2021 में उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। साथ ही साल 2021 में धवन ने आयशा मुखर्जी के साथ तलाक ले लिया था, उसकी के बाद से गब्बर अपने बेटे के साथ नहीं रह पा रहे हैं लेकिन अब जल्दी उनका बेटा उनके साथ रहने लगेगा।

शिखर धवन की ये इंस्टा स्टोरी देख रोना आ जाएगा आपको!

*शिखर धवन की नई इंस्टा स्टोरी हो रही है जमकर वायरल।
*इंस्टा स्टोरी में गब्बर ने एक तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*बेटे से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान लिया था ScreenShot
*बेटे जोरावर से बात करते हुए काफी खुश दिख रहे थे धवन।

इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की है शिखर धवन ने

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने लगे हैं गब्बर

IPL के बाद से धवन ने किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में उनके पास काफी खाली समय है। इस खाली समय में धवन अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कभी गब्बर कमाल रील डाल देते हैं, तो कभी शानदार तस्वीरें पोस्ट कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने Dogs के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और इस तस्वीर को फैन्स ने काफी ज्यादा ही प्यार दिया था, साथ ही ये तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी।

अपने Dogs के साथ डाली थी ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp