'मजाक' करने वालों के लिए शिखर धवन ने दिया कड़ा संदेश, वीडियो शेयर कर गब्बर ने धमकाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मजाक’ करने वालों के लिए शिखर धवन ने दिया कड़ा संदेश, वीडियो शेयर कर गब्बर ने धमकाया

इंस्टाग्राम पर शिखर धवन की नई रील वीडियो हो रही है तेजी से वायरल।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन अपनी इंस्टा रील्स की दुनिया में मस्त रहते हैं, जहां आए दिन गब्बर कोई ना कोई धमाकेदार रील शेयर कर ही देते हैं। इसी कड़ी में धवन ने एक और नई रील वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। लेकिन ये संदेश वो शायरी के अंदाज में देने में लगे हुए हैं और ये रील काफी ज्यादा वायरल भी हो रही है।

इन दिनों कहां हैं बल्लेबाज शिखर धवन?

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को अब टीम इंडिया से मौका नहीं मिलता है, ऐसे में उनके पास काफी ज्यादा खाली समय है। दूसरी ओर इन दिनों धवन छुट्टियां मनाने गए हुए हैं, जहां गब्बर अपने दोस्तों के साथ गोवा में हैं और वहां से कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले वो पंजाब टीम के कैंप में भी शामिल हुए थे और इस दौरान उन्होंने जमकर अभ्यास किया था। इस साल IPL 2024 में फिर से धवन पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं

चलो आज आपको मिलाते हैं ‘शायर’ शिखर धवन से

*इंस्टाग्राम पर शिखर धवन की नई रील वीडियो हो रही है तेजी से वायरल।
*इस वीडियो में धवन लंबे समय बाद शायरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*शिखर अपनी इस वीडियो में मजाक करने से जुड़ी शायरी बोल रहे हैं।
*अब फैन्स गब्बर की इस रील को इंस्टा पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

आप लोग भी सुनो शिखर धवन की ये वाली शायरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

गोवा में बाइक में चला रहे थे हाल ही में गब्बर

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

शिखर के अलावा और कौन-कौन नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा?

दूसरी ओर शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं, ऐसा ही कुछ भुवी के साथ भी है। धवन की तरह अब भुवनेश्वर कुमार का भी टीम इंडिया में चयन नहीं होता है और उन्हें भारतीय टीम से खेले डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। भुवी इस समय घरेलू क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं, लेकिन धवन तो अब सिर्फ IPL ही खेलते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?