पंजाब टीम की टेंशन लेना छोड़ चुके हैं अब शिखर धवन, अपनी ही दुनिया में मस्त हैं गब्बर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब टीम की टेंशन लेना छोड़ चुके हैं अब शिखर धवन, अपनी ही दुनिया में मस्त हैं गब्बर

एक के बाद एक लगातार 4 मैच हार चुकी है अभी तक पंजाब की टीम।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

पूरे साल में शिखर धवन सिर्फ IPL खेलते हुए ही नजर आते हैं, टीम इंडिया से पहले ही इस खिलाड़ी का पत्ता कट गया है। ऐसे में गब्बर के पास 22 गज पर अपना कमाल दिखाने के लिए IPL ही सहारा है, लेकिन वहां भी उनकी टीम फ्लॉप हो रही है। ऐसे में धवन अब टीम की टेंशन लेना छोड़ चुके हैं और अपनी धुन में मस्त हैं।

फिलहाल कई मैचों से बाहर हैं शिखर धवन

पंजाब के फ्लॉप प्रदर्शन के बीच शिखर धवन के तौर पर भी टीम को बड़ा झटका लगा था, जहां एक मैच के दौरान धवन के कंधे में चोट लगी थी। जिसके कारण वो फिलहाल नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह टीम की कप्तानी सैम करन कर रहे हैं और ये टीम विदेशी खिलाड़ी की कप्तानी में सुपर फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है। साथ ही अभी तक टीम के स्टार खिलाड़ी सीजन में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

पंजाब टीम में मन नहीं लग रहा अब शिखर धवन का

*एक के बाद एक लगातार 4 मैच हार चुकी है अभी तक पंजाब की टीम।
*उसके बाद भी कप्तान शिखर धवन को नहीं है किसी तरह की कोई टेंशन।
*जहां गब्बर अपनी ही मस्ती में मस्त होकर Chill करते हुए आ रहे हैं नजर।
*हाल ही में शिखर ने स्टाइलिश अंदाज में एक शर्टलेस तस्वीर की है पोस्ट।

शिखर धवन पूरा Chill कर रहे हैं इन दिनों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

इस फैन का तो दिन बना दिया दोनों बल्लेबाजों ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

बुरे हाल है इस सीजन भी पंजाब टीम के

जी हां, IPL 2024 में एक बार फिर से पंजाब टीम का घटिया प्रदर्शन जारी है, जहां ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है। साथ ही इस टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 2 में जीत मिली है और 6 मैचों में ये टीम बुरी तरह हारी है। जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना महज सपना ही रह जाएगा, वहीं अब टीम का अगला मैच कल यानी की 26 अप्रैल को KKR टीम से है और मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा शाम 7:30 बजे।

close whatsapp